- Advertisement -

नवंबर में OTT पर मचेगा धमाल, ‘द फैमिली मैन 3’, ‘दिल्ली क्राइम 3’ के साथ कई बड़ी फ़िल्में और सीरीज रिलीज़ को तैयार

ओटीटी लवर्स के लिए नवंबर का महीना बेहद खास होने जा रहा है। इस महीने एक के बाद एक धमाकेदार सीरीज और फिल्में रिलीज होंगी।

5 Min Read

नवंबर 2025 का महीना ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए सुपर स्पेशल होने वाला है। इस बार दर्शकों को मिलेंगे ड्रामा, थ्रिलर, क्राइम, पॉलिटिक्स और इमोशन्स से भरे कई नए शो और फिल्में। अमेज़न प्राइम वीडियो की ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ और नेटफ्लिक्स की ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ जैसी ब्लॉकबस्टर सीरीज के साथ-साथ ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’, ‘महारानी 4’, ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ और ‘बारामूला’ जैसी दमदार रिलीज़ भी कतार में हैं। आइए जानते हैं नवंबर में आने वाली हर ओटीटी रिलीज़ की पूरी डिटेल

- Advertisement -
Ad image

दिल्ली क्राइम सीजन 3 (Netflix)

रिलीज डेट – 13 नवंबर 2025

अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड विनर सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ का तीसरा सीजन एक बार फिर अपराध जगत की काली सच्चाइयों को उजागर करने आ रहा है।
इस बार कहानी और भी ज्यादा इंटेंस और इमोशनल है। डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के रोल में शेफाली शाह की दमदार वापसी होगी। साथ में रसिका दुगल, आदिल हुसैन और राजेश तैलंग अपने पुराने किरदारों में दिखेंगे। तीसरे सीजन की सबसे बड़ी खासियत है हुमा कुरैशी की एंट्री, जो इस बार मुख्य खलनायिका के रूप में सबको चौंकाने वाली हैं।

- Advertisement -
Ad image

द फैमिली मैन सीजन 3 (Amazon Prime Video)

रिलीज डेट– 21 नवंबर 2025

मनोज बाजपेयी के फैंस के लिए खुशखबरी, ‘द फैमिली मैन’ का तीसरा सीजन आखिरकार रिलीज़ के लिए तैयार है। राज और डीके द्वारा निर्मित यह जासूसी एक्शन-थ्रिलर इस बार उत्तर-पूर्व भारत की राजनीतिक और आतंकी साज़िशों पर केंद्रित होगी।
मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के रूप में डबल लाइफ जीते नजर आएंगे एक मध्यमवर्गीय पिता और गुप्त खुफिया अधिकारी।

इस सीजन में जयदीप अहलावत मुख्य विलेन की भूमिका में हैं, जो कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट लाने वाले हैं।

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 वॉल्यूम 1 (Netflix)

रिलीज डेट – 26 नवंबर 2025

डफर ब्रदर्स की सुपरहिट साइ-फाई हॉरर सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रही है।
पांचवें और आखिरी सीजन का पहला वॉल्यूम 26 नवंबर को आएगा, जबकि बाकी एपिसोड्स 25 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 को रिलीज होंगे। इलेवन (मिली बॉबी ब्राउन) के किरदार का सफर भावनात्मक मोड़ लेगा।

महारानी सीजन 4 (SonyLIV)

रिलीज डेट – 7 नवंबर 2025

हुमा कुरैशी फिर से लौट रही हैं बिहार की मुख्यमंत्री रानी भारती के रोल में। राजनीति, सत्ता और षड्यंत्र से भरे ‘महारानी 4’ में इस बार कहानी और भी ज्यादा तीखी और दिलचस्प होगी। इस सीजन में रानी भारती के सामने नए दुश्मन हैं विपिन शर्मा और श्वेता बसु प्रसाद। निर्माता सुभाष कपूर ने इस बार भी शो को असली पॉलिटिकल ड्रामा का रूप देने का वादा किया है।

जॉली एलएलबी 3 (Netflix)

रिलीज डेट – 14 नवंबर 2025

कोर्टरूम में फिर बजेगी जॉली की गूंज ‘जॉली एलएलबी 3’ में इस बार दो जॉली आमने-सामने होंगे
अरशद वारसी और अक्षय कुमार दोनों अपने-अपने किरदारों में कोर्ट में भिड़ते नजर आएंगे।
सितंबर में थिएटर में रिलीज़ हुई यह फिल्म अब ओटीटी पर अपनी नई चमक दिखाने को तैयार है।
ह्यूमर, लीगल ड्रामा और समाज पर व्यंग्य का अनोखा कॉम्बो इसे खास बनाता है।

डाइनिंग विद द कपूर्स (Netflix)

रिलीज डेट – 21 नवंबर 2025

यह शो बॉलीवुड की सबसे चर्चित फैमिली , कपूर खानदान , पर आधारित है। ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ में दर्शक देखेंगे कपूर परिवार को एक साथ डाइनिंग टेबल पर बैठकर बातचीत करते हुए। शो में रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, अदार जैन, अर्मान जैन, जहान कपूर, नव्या नवेली नंदा, अगस्त्या नंदा, रणधीर कपूर, बबीता कपूर और नीतू कपूर सभी नजर आएंगे। यह शो उनके रिश्तों, यादों और पारिवारिक बंधनों को खूबसूरती से दिखाने वाला डॉक्यू-रियलिटी शो है।

बारामूला (Netflix)

रिलीज डेट – 7 नवंबर 2025

‘बारामूला’ एक अलौकिक थ्रिलर फिल्म है जो कश्मीर की रहस्यमयी घाटियों में घटती है। कहानी एक पुलिस अफसर की है जो बच्चों के रहस्यमय अपहरणों की जांच में उतरता है और धीरे-धीरे एक डरावनी सच्चाई के करीब पहुंचता है। फिल्म का वातावरण, साउंड डिज़ाइन और सिनेमैटोग्राफी इसे एक विजुअल अनुभव बनाते हैं। डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी यह फिल्म दर्शकों को सीट से बांधे रखेगी।

Keywords: OTT November 2025 Releases, Upcoming Web Series 2025, The Family Man Season 3 Release Date, Delhi Crime Season 3 Netflix

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू