न्यूयॉर्क में मुस्लिम मेयर के चयन को लेकर चल रही बहस के बीच, अब मुंबई में भी मेयर पद को लेकर राजनीति गरमा गई है। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम के एक बयान ने सियासी हलचल मचा दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उद्धव ठाकरे चाहते हैं कि कोई खान मुंबई का मेयर बने, लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे। साटम ने दावा किया कि उनका बयान धार्मिक नहीं है, बल्कि गलत मानसिकता के खिलाफ है। उन्होंने कहा हम किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन गलत सोच और मानसिकता का विरोध करते हैं। मुंबई के रंग को बदलने नहीं देंगे।
उद्धव ठाकरे पर सीधा हमला
अमित साटम ने शिवसेना (उद्धव गुट) पर सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी की कोशिश है कि मुंबई का मेयर कोई खान बने। उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी अब राजनीतिक रूप से कमजोर हो चुकी है और वोट जिहाद जैसी रणनीति अपनाकर जनता को गुमराह कर रही है। साटम ने कहा कि उज्जवल निकम जैसे योग्य उम्मीदवार “वोट ध्रुवीकरण” के कारण हार गए। अब कुछ लोग कहते हैं कि हमें विकास नहीं चाहिए, बस निकम को हरा दिया – यही उनकी जीत है,” साटम ने कहा।
विपक्ष का पलटवार: ‘नफरत फैलाने वाला बयान’
उद्धव ठाकरे के गुट और कांग्रेस ने साटम के बयान को नफरत फैलाने वाला बताया। शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता ने कहा- मुंबई हर धर्म और जाति के लोगों की है। कौन मेयर बनेगा, यह जनता तय करेगी, न कि किसी नेता के ट्वीट से। कांग्रेस ने भी बीजेपी पर धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि जब विकास पर बात खत्म हो जाती है, तब बीजेपी धर्म के सहारे राजनीति करने लगती है।
कौन हैं अमित साटम?
- अमित साटम, मुंबई बीजेपी अध्यक्ष
- 3 बार अंधेरी वेस्ट विधानसभा से विधायक
- पेशे से इंजीनियर और RSS पृष्ठभूमि से जुड़े
- अपने आक्रामक और जनसंपर्क वाले अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं।
मुंबई में झुग्गी बस्तियों से लेकर मध्यवर्गीय इलाकों तक पार्टी की मजबूत पकड़ बनाने में भूमिका
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी ने साटम को अध्यक्ष बनाकर “मराठी अस्मिता” और स्थानीय नेतृत्व पर बड़ा दांव खेला है, जिससे पार्टी शिवसेना (उद्धव गुट) के मराठी वोट बैंक में सेंध लगा सके।
Keywords: Amit Satam Statement, Khan Mayor Controversy, Uddhav Thackeray News, Congress Reaction, Mumbai Politics News

