महाराष्ट्र के 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए मतदान शुरू हो गया है। दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी और महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने बारामती में वोट डाला। सुनेत्रा पवार ने बारामती के काटेवाड़ी स्थित जिला परिषद स्कूल में जाकर अपना मतदान कर लोगों से अपील कि लोग बढ़ चढ़कर अपने मतदान का प्रयोग करें। 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए मतदान सुबह 7:30 बजे शुरू हो गया और ये शाम 5:30 बजे तक चलेगा। वहीं वोटो की गिनती 9 फरवरी को 10 बजे सुबह से शुरू हो जायेगी।
बता दें कि आज कोंकण, पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के लातूर, धाराशिव और परभणी जिलों में वोटिंग की जा रही है। इस बार का चुनाव 731 जिला परिषद और 1,462 पंचायत समिति सीटों के लिए हो रहा है. जिसमें मैदान में 7,438 कैंडिडेट उतरे हैं। उनके भाग्य का फैसला 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के हाथों में है।
आंकड़ो का गणित समझे
जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में इस बार भारी संख्या में उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 731 जिला परिषद सीटों के लिए कुल 2,624 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण लागू किया गया है। वहीं 1,462 पंचायत समिति सीटों के लिए 4,814 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों ही निकायों में महिलाओं और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के लिए बड़ी संख्या में सीटें आरक्षित रखी गई हैं।
📍 काटेवाडी, बारामती
— MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) February 7, 2026
जिल्हा परिषद व पंचायत समिती निवडणुकीच्या पार्श्वभूमीवर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार यांनी काटेवाडी येथील जिल्हा परिषद शाळेत जाऊन आपला मतदानाचा हक्क बजावला. राज्यातील सर्व नागरिकांना उज्ज्वल भविष्यासाठी लोकशाहीच्या या महत्त्वपूर्ण प्रक्रियेत सक्रिय सहभाग… pic.twitter.com/de7lnR9B23
गौरतलब हो कि मतदाता आंकड़े: चुनाव में कुल 2.08 करोड़ से अधिक मतदाता शामिल हैं, जिनमें 1,06,33,269 पुरुष, 1,01,86,965 महिलाएं और 468 अन्य श्रेणी के वोटर हैं।
- पोलिंग व्यवस्था: मतदान के लिए कुल 25,471 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जहां करीब 1.28 लाख कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इसमें 125 रिटर्निंग ऑफिसर और 125 असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर शामिल हैं।
- ईवीएम इंतजाम: चुनाव आयोग ने मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 51,537 कंट्रोल यूनिट और 1,10,329 बैलेट यूनिट समेत पर्याप्त संख्या में ईवीएम की व्यवस्था की है। अधिकारियों को इनके उपयोग को लेकर विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है।
Keywords: Maharashtra Panchayat Election, Zilla Parishad Counting, Panchayat Samiti Results, Sunetra Pawar Voting, Baramati News

