बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज यानी 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके करीबी दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने अलीबाग पहुंचकर जश्न मनाया। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में करण जौहर, अनन्या पांडे, और रानी मुखर्जी जैसे स्टार्स भी शामिल हुए। करण जौहर ने पार्टी की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की, जो अब तेजी से वायरल हो रही है।
करण जौहर ने दिखाई मिडनाइट पार्टी की झलक
करण जौहर ने शुक्रवार रात अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें वो रानी मुखर्जी के साथ नजर आए। यह तस्वीर शाहरुख के मिडनाइट बर्थडे बैश की बताई जा रही है। तस्वीर में करण जौहर कैमरे की ओर मुस्कुरा रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में एक एक्ट्रेस डांस करती दिख रही हैं। करण ने कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा “Guess who’s the photobomber?”
अनन्या पांडे ने लगाया डांस का तड़का
करण की इस सेल्फी में पीछे जो मस्ती करती हुई एक्ट्रेस नजर आईं, वो कोई और नहीं बल्कि अनन्या पांडे थीं। अनन्या गोल्डन हॉल्टर नेक ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। उनके हाथ में ड्रिंक का ग्लास था और वो डांस फ्लोर पर पूरे मूड में दिखाई दीं। तस्वीर से साफ है कि पार्टी का माहौल जोश और मस्ती से भरपूर था, और सभी ने जमकर एन्जॉय किया।
कैज़ुअल लुक में नजर आए शाहरुख खान
इसी बीच फराह खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में शाहरुख कैज़ुअल अंदाज में ब्लैक टी-शर्ट, डेनिम जीन्स और बीनी पहने हुए दिखाई दिए। फराह ने उन्हें गाल पर किस करते हुए बर्थडे विश किया और लिखा “Happy Birthday King… अगले 100 साल और राज करिए!”
फैन्स और दोस्तों ने लुटाया प्यार
शाहरुख के फैंस भी सोशल मीडिया पर दिनभर उन्हें बधाइयों से सराबोर कर रहे हैं। अलीबाग के इस प्राइवेट बर्थडे बैश की तस्वीरें और वीडियोज लगातार इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। चाहे करण की सेल्फी हो, अनन्या का डांस या फराह की प्यारी तस्वीर हर फ्रेम में दिखा कि किंग खान का बर्थडे एकदम ब्लॉकबस्टर स्टाइल में सेलिब्रेट हुआ।
Keywords: Shah Rukh Khan Birthday Bash, Ananya Panday Dance, Karan Johar Rani Mukerji, Alibaug Celebration

