इंडियन ऐनिमेटेड सिनेमा के लिए गर्व का पल सामने आया है। महाअवतार नरसिम्हा ने अपनी ओटीटी रिलीज़ के साथ ही इतिहास रच दिया है। फिल्म ने महज 24 घंटे के भीतर नेटफ्लिक्स पर टॉप पोज़िशन हासिल की और लगातार पहले स्थान पर बनी हुई है। इससे साफ जाहिर होता है कि दर्शकों का उत्साह और प्यार फिल्म के प्रति कम होने का नाम नहीं ले रहा।
सैयारा को छोड़ पीछे
इससे पहले अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत फिल्म ‘सैयारा’ नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही थी और उसने भी ग्लोबल लेवल पर खूब सुर्खियाँ बटोरी थीं। लेकिन अब ‘महाअवतार नरसिम्हा’ ने उसे पीछे छोड़ दिया है। यह फिल्म सिर्फ एक एनिमेटेड मूवी नहीं, बल्कि भारतीय पौराणिक गाथाओं को नए अंदाज़ में दुनिया के सामने लाने का प्रयास है। होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है, जबकि शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई इसके निर्माता हैं।
सिनेमाघरों में भी महाअवतार नरसिम्हा को शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। लोग भगवान विष्णु के चौथे अवतार की इस दिव्य कथा को बड़े पर्दे पर देखने उमड़े और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जोरदार प्रदर्शन किया। अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी इसकी सफलता जारी है। फिल्म 25 जुलाई 2025 को 3D और पाँच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ की गई थी। बेहतरीन विजुअल्स, आधुनिक तकनीक, दमदार कहानी और सांस्कृतिक विविधता ने इसे एक सिनेमा का असाधारण अनुभव बना दिया है।
सबसे खास बात यह है कि यह फिल्म महाअवतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली कड़ी है। आने वाले वर्षों में भगवान विष्णु के अन्य अवतारों पर भी फिल्में बनाई जाएंगी। इस यूनिवर्स का रोडमैप पहले ही घोषित किया जा चुका है,
- महाअवतार परशुराम (2027)
- महाअवतार रघुनंदन (2029)
- महाअवतार द्वारकाधीश (2031)
- महाअवतार गोकुलानंद (2033)
- महाअवतार कल्कि पार्ट 1 (2035)
- महाअवतार कल्कि पार्ट 2 (2037)
जाहिर है कि भारतीय पौराणिक कथाएँ अब न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया के दर्शकों को नई तकनीक और भव्यता के साथ आकर्षित करेंगी।
Keywords:- Mahavatar Narsimha Netflix, Mahavatar Narsimha Ott Release, Netflix Number 1 Film, Indian Animated Movie, Mythology Based Cinema, Homble Films Productions
