सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं। देर रात 2:31 बजे, उन्होंने ऐसा पोस्ट किया जिसने पूरे सोशल मीडिया को हिला दिया। उन्होंने लिखा “ऊपर देखा, इधर उधर देखा पूरा ब्रह्मांड हिल गया।”
लोगों के मजेदार रिएक्शन्स
बस फिर क्या था! देखते ही देखते लोगों ने इस ट्वीट पर मजेदार रिएक्शन देने शुरू कर दिए। किसी ने इसे शराब से जोड़ा, तो किसी ने इसे जया बच्चन से जुड़ा मजाक बना दिया। अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर यूजर्स ने खूब चुटकी ली। एक यूजर ने लिखा “चार पेग के बाद हमें भी ऐसा ही लगता है श्रीवास्तव साहब, सुबह तक ठीक हो जाएगा।”दूसरे ने लिखा “कम पी लिया करो सर।” एक ने मजाक उड़ाया “सर, सीधे बोलिए जया जी को देखा क्या?”तो कोई बोला “आज फिर जया जी से डांट पड़ गई क्या?” ऐसे रिएक्शन्स से यह साफ है कि लोग बिग बी के ट्वीट्स को सिर्फ पढ़ते नहीं, बल्कि उस पर अपने तगड़े जोक्स भी छोड़ जाते हैं।
इससे पहले किया था एक पोस्ट
इससे पहले 7 अक्टूबर की सुबह 8:47 बजे, अमिताभ बच्चन ने एक्स (X) पर लिखा था , “टी 5524: काम काम काम, अभी जल्दी कर रहा हूं इसलिए बाद में इसके बारे में और बताऊंगा।”उनके इस ट्वीट पर भी यूजर्स ने खूब मजाक किया।किसी ने लिखा , “कर्म ही पूजा है।” तो किसी ने कहा , “अब रिटायरमेंट ले लीजिए सर।” एक ने लिखा , “पैसा पैसा पैसा… यही तो जिंदगी है।”
जल्द मनाएंगे 83वां जन्मदिन
फैंस अब अमिताभ बच्चन के 83वें जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 11 अक्टूबर को मनाया जाएगा।इस मौके पर ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के सेट पर उनका जन्मदिन मनाया जाएगा, जिसमें फरहान अख्तर और जावेद अख्तर भी शामिल होंगे।
अमिताभ बच्चन के ट्वीट्स अक्सर रहस्यमयी और दिलचस्प होते हैं। कई बार लोग उनके शब्दों का मतलब निकालते रह जाते हैं, तो कई बार बस हंस पड़ते हैं।चाहे वो उनके देर रात के पोस्ट हों या सुबह-सुबह के विचार बिग बी हर बार सोशल मीडिया पर नया हलचल जरूर मचा देते हैं।
Keywords: Amitabh Bachchan, Viral Tweet, Funny Reactions, Bollywood Actor, Social Media Post, KBC 17, Jaya Bachchan, Late Night Tweet, Amitabh Bachchan Birthday, Entertainment News

