अरबाज खान अपनी नई फिल्म ‘काल त्रिघोरी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे, जहां माहौल तो फिल्म के प्रमोशन का था, लेकिन एक रिपोर्टर के सवाल ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, रिपोर्टर ने फिल्म से हटकर सलमान खान और उनके परिवार पर सवाल पूछ लिया, जिससे अरबाज खान भड़क गए।
हालांकि उन्होंने खुद पर काबू रखा, लेकिन रिपोर्टर को जमकर लताड़ लगा दी। अरबाज ने कहा “सलमान खान और फैमिली को बीच में लाना जरूरी है क्या? तेरे को तो मैं बहुत पहले से जानता हूं। तुझे चैन नहीं पड़ता जब तक तू ऐसे सवाल नहीं पूछ लेता। पहले सारे सवाल खत्म होने का वेट करता है, फिर तू ऐसा कुछ पूछ देता है।”
जमकर बरसे अरबाज
रिपोर्टर ने जब दोबारा सवाल को घुमाकर सलमान के किस्सों की बात की, तो अरबाज ने उसे बीच में रोकते हुए कहा ,“कौन से किस्से जानता है तू? जब सलमान का इंटरव्यू लेने जाएगा, तब उससे पूछ लेना। यहां ‘काल त्रिघोरी’ की बात कर।” अरबाज के इस जवाब का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म की कहानी
फिल्म की बात करें, तो ‘काल त्रिघोरी’ एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन नितिन वैद्य ने किया है। इसमें अरबाज खान, आदित्य श्रीवास्तव, महेश मांजरेकर, राजेश शर्मा, रितुपर्णा सेनगुप्ता और मुग्धा गोडसे जैसे सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Keywords: Arbaaz Khan Angry Reaction, Salman Khan Question, Kaal Trighori Trailer Launch, Bollywood Controversy, Viral Video

