नारियल और उसका पानी गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ हाइड्रेटेड रखने का काम करते हैं। इसमें विटामिन C, विटामिन E, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। यही कारण है कि इसे प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक कहा जाता है।
लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि जैसे इसके फायदे हैं, वैसे ही कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदेह भी हो सकता है। खासकर कुछ बीमारियों से जूझ रहे लोगों को नारियल पानी पीने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 समूह जिनके लिए नारियल पानी हानिकारक साबित हो सकता है।
- हाई ब्लड प्रेशर के मरीज
जिन्हें उच्च रक्तचाप की समस्या है, उनके लिए नारियल पानी पीना सुरक्षित नहीं माना जाता। दरअसल, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने वाली दवाइयों में पोटेशियम की मात्रा पहले से ही मौजूद रहती है। नारियल पानी भी पोटेशियम से भरपूर होता है। ऐसे में दोनों के मिलने से हृदय से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं और हार्टबीट असामान्य हो सकती है।
- एलर्जी वाले लोग
कुछ लोगों को नारियल या इससे बने उत्पादों से एलर्जी हो सकती है। ऐसे लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। नारियल पानी पीने पर खुजली, लालपन, त्वचा पर रैशेज़ या अन्य ऐलर्जिक रिएक्शन देखने को मिल सकते हैं।
- मौसमी रोग से ग्रसित व्यक्ति
जब मौसम बदलता है तो वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम या बुखार जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे समय में नारियल पानी पीना शरीर के लिए ठीक नहीं रहता। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो खांसी-जुकाम को और ज्यादा बढ़ा सकती है।
- डायबिटीज के मरीज
शुगर की बीमारी से जूझ रहे लोगों को नारियल पानी पीने से बचना चाहिए। इसमें कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए इसका सेवन खतरनाक साबित हो सकता है।
- किडनी की समस्या वाले लोग
नारियल पानी में मौजूद पोटैशियम किडनी के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। जिन लोगों को किडनी से जुड़ी बीमारी है, उनके शरीर में पोटैशियम का स्तर पहले ही ज्यादा होता है। ऐसे में नारियल पानी पीने से यह असंतुलन और बढ़ सकता है, जिससे गंभीर परेशानी हो सकती है।
नारियल पानी एक बेहतरीन प्राकृतिक पेय है, लेकिन हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं। जिन लोगों को उपरोक्त स्वास्थ्य समस्याएं हैं, उन्हें इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।
डिस्क्लेमर
यह लेख केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें बताए गए सुझाव किसी भी तरह से चिकित्सीय परामर्श का विकल्प नहीं हैं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या बीमारी की स्थिति में नारियल या नारियल पानी का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
Keywords: Coconut Water Side Effects, Who Should Avoid Coconut Water, Coconut Water And Diabetes, Coconut Water And Kidney Patients, Coconut Water For High Blood Pressure

