Kerala Cabinet Oath Ceremony: केरल में नई सरकार ने आधिकारिक तौर पर कामकाज संभाल लिया है। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद यूडीएफ गठबंधन की ओर से वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। तिरुवनंतपुरम में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ कई अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली और नई कैबिनेट का गठन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए, जिनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वीडी सतीशन को शुभकामनाएं दीं और नई सरकार के सफल कार्यकाल की कामना की।
𝑲𝒆𝒓𝒂𝒍𝒂𝒎 𝒆𝒎𝒃𝒂𝒓𝒌𝒔 𝒐𝒏 𝒂 𝒏𝒆𝒘 𝒋𝒐𝒖𝒓𝒏𝒆𝒚 𝒐𝒇 𝒑𝒓𝒐𝒈𝒓𝒆𝒔𝒔 𝒂𝒏𝒅 𝒑𝒆𝒐𝒑𝒍𝒆-𝒄𝒆𝒏𝒕𝒓𝒊𝒄 𝒈𝒐𝒗𝒆𝒓𝒏𝒂𝒏𝒄𝒆.
— Congress Kerala (@INCKerala) May 18, 2026
Shri @vdsatheesan takes oath as the Chief Minister of Keralam in Thiruvananthapuram. pic.twitter.com/2GeNEaVN79
छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक का सफर
वीडी सतीशन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। शुरुआती दौर में उन्हें चुनावी हार का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी। साधारण परिवार से आने वाले सतीशन का राजनीति से कोई पारिवारिक संबंध नहीं था, फिर भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। राजनीति के साथ-साथ वह कानून की पढ़ाई कर वकालत भी कर चुके हैं। उन्हें जमीनी नेता माना जाता है, जो लोगों से सीधे संवाद करने और उनकी समस्याएं सुनने के लिए जाने जाते हैं।
20 नेताओं ने संभाली मंत्री पद की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के साथ नई सरकार के मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली। कैबिनेट में कांग्रेस और सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। शपथ लेने वालों में रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन, सनी जोसेफ और आईयूएमएल के कई प्रमुख नेता शामिल रहे। इसके अलावा गठबंधन के अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार में अपनी जिम्मेदारी संभाली।
विधानसभा के अहम पदों पर नियुक्तियां
नई सरकार के गठन के साथ विधानसभा के प्रमुख पदों के लिए भी नाम तय कर दिए गए हैं। थिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जबकि शनिमोल उस्मान उपाध्यक्ष पद संभालेंगी। वहीं विधायक अपू जॉन जोसेफ को सरकार का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।
Keywords: Kerala Cabinet Oath Ceremony, Kerala New Chief Minister, UDF Government Kerala

