- Advertisement -

भारत मंडपम में AI समिट के दौरान युवा कांग्रेस ने कपड़े उतारकर जताया विरोध, बीजेपी ने कहा- ‘बदनाम करने की कोशिश’

दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई एक्सपो समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया।

3 Min Read

नई दिल्ली: एआई इंपैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर अपनी नाराजगी जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। वे भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील का विरोध कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। बीजेपी ने इस प्रदर्शन को शर्मनाक करार दिया और कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने इस तरह का निंदनीय कदम उठाया। प्रदर्शनकारियों की टी-शर्ट पर पीएम मोदी की तस्वीर थी।

- Advertisement -
Ad image

QR कोड से एंट्री लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

दिल्ली पुलिस के अनुसार, युवा कांग्रेस के लगभग 10 कार्यकर्ता भारत मंडपम के एक पवेलियन में घुसकर शोर मचाते हुए नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने बताया कि सभी कार्यकर्ता QR कोड से एंट्री लेकर वहां पहुंचे थे। इस प्रदर्शन के कारण कई लोगों को हिरासत में लिया गया, और सभी को तिलक मार्ग थाने ले जाया गया।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

यूथ कांग्रेस के एक्स हैंडल से प्रदर्शन की फोटो और वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, “जब विदेश नीति में झुकाव, कॉरपोरेट दबाव और चुप्पी बढ़ जाए, तो यह साफ है कि पीएम मोदी कंप्रोमाइज्ड हैं। भारतीय युवा कांग्रेस के साहसी कार्यकर्ताओं ने एआई समिट में पहुंचकर इस सच्चाई का पर्दाफाश किया और कंप्रोमाइज्ड पीएम के खिलाफ विरोध जताया। देश की अस्मिता से कोई समझौता नहीं! इंकलाब जिंदाबाद!”

- Advertisement -
Ad image

बीजेपी ने प्रदर्शन को बताया शर्मनाक

दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पांच प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है, और पुलिस यह जांच कर रही है कि वे किस तरीके से समिट में पहुंचे थे। बीजेपी ने इस प्रदर्शन को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कदम है। अमित मालवीय ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत की वैश्विक इमेज को नुकसान पहुंचाना गलत है।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अप्रैल में लागू होने की संभावना

कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता मार्च में साइन होने और अप्रैल में लागू होने की संभावना है। इसके अलावा, यूके और ओमान के साथ भारत के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भी अप्रैल में प्रभावी हो सकते हैं, जबकि न्यूजीलैंड के साथ समझौता सितंबर में लागू होने की उम्मीद है। भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच तीन दिन की मीटिंग 23 फरवरी को अमेरिका में शुरू होगी, ताकि लीगल टेक्स्ट को अंतिम रूप दिया जा सके।

Keywords: Youth Congress Protest AI Impact Summit, India-US Trade Deal, Delhi Police Arrest Youth Congress Members, BJP Reaction To Youth Congress Protest

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू