- Advertisement -

दिल्ली में महिला उद्यमियों की होगी चांदी, अब स्टार्टअप्स को बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का आसान लोन

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। इससे ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘एक जिला, एक उत्पाद’ जैसी योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा।

2 Min Read

Delhi women startup scheme: दिल्ली सरकार ने राजधानी में महिलाओं द्वारा संचालित स्टार्टअप्स और स्वयं सहायता समूहों (SHG) को बड़ा लाभ देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को बताया कि अब महिलाओं को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गारंटी कर्ज दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए शहर के मॉल और बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में विशेष बिक्री मंच उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उनके उत्पादों को बड़ा बाजार मिल सके।

- Advertisement -
Ad image

महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी की महिलाओं को आत्मनिर्भर, उद्यमी और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों और स्टार्टअप्स के लिए 10 करोड़ रुपये तक का बिना गारंटी कर्ज उपलब्ध कराया गया है।

लोन पर सरकार देगी गारंटी

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस तरह के कर्ज के लिए दिल्ली सरकार खुद गारंटी देगी। उन्होंने शनिवार को रोहिणी में आयोजित दो दिवसीय ‘मेगा स्वयं सहायता समूह (SHG) मेला-2026’ के उद्घाटन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘एक जिला, एक उत्पाद’ जैसी योजनाओं को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

SHG मेले में महिलाओं की भागीदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि SHG मेला महिलाओं के स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और उन्हें बड़े बाजार से जोड़ने की दिशा में एक अहम पहल है। इस आयोजन में करीब 24 स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। मेले में हस्तशिल्प, क्रोशिया, खादी, घरेलू उत्पाद, खाद्य सामग्री और अन्य हस्तनिर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन और बिक्री की गई।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू