- Advertisement -

Ujjain Violence: उज्जैन में हिंसा का तांडव, पत्थरबाजी और आगजनी के बाद भारी पुलिस बल तैनात

उज्जैन के तराना क्षेत्र में गुरुवार शाम को शुरू हुआ विवाद अब हिंसक रूप ले चुका है। हालात इतने बेकाबू हो गए कि उग्र भीड़ ने सड़क किनारे खड़ी 15 से अधिक बसों में आग लगा दी

2 Min Read

उज्जैन के तराना क्षेत्र में गुरुवार शाम को शुरू हुआ विवाद अब हिंसक रूप ले चुका है। हालात इतने बेकाबू हो गए कि उग्र भीड़ ने सड़क किनारे खड़ी 15 से अधिक बसों में आग लगा दी, वहीं आसपास की कई दुकानों को भी निशाना बनाया गया। इसके अलावा, एक दर्जन से अधिक कारों में तोड़फोड़ की गई। हिंसा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस मामले में अब तक पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

- Advertisement -
Ad image

घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और तनाव का माहौल बना हुआ है। गुरुवार शाम तराना क्षेत्र में कुछ युवकों के बीच हुई कहासुनी के बाद स्थिति बिगड़ी थी। इसी दौरान सोहेल ठाकुर नामक युवक पर गंभीर हमला किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने अलग-अलग मोहल्लों में घुसकर घरों पर पथराव किया, जिससे कई मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। हालात उस समय और बिगड़ गए, जब उपद्रवियों ने एक बस को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

- Advertisement -
Ad image

सीसीटीवी की ली जा रही है मदद

हिंसा में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है। साथ ही, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और दोबारा हिंसा न हो, इसके लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Keywords: Ujjain Violence, Tarana Violence, Ujjain, Stone Pelting Ujjain, Arson In Ujjain

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू