Twisha Sharma Death Case Updates: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में जांच अब तेज हो गई है। मध्य प्रदेश सरकार ने केस की जांच CBI को सौंपने की सिफारिश की है। वहीं, उनकी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। परिवार का आरोप है कि ट्विशा पर मानसिक दबाव था और उसे प्रताड़ित किया गया। परिजन पहले ही निष्पक्ष जांच और डिजिटल सबूतों को सुरक्षित रखने की मांग कर चुके हैं।
ट्विशा केस में कोर्ट में आज अहम सुनवाई
ट्विशा शर्मा मामले में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। उनके पति समर्थ, जो पिछले 10 दिनों से फरार हैं, ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है, जिस पर आज सुनवाई होगी। वहीं, ट्विशा का परिवार भी हाईकोर्ट पहुंचने की तैयारी में है और आरोपी पक्ष से जुड़ी कई मांगों को लेकर याचिका दाखिल करेगा। दूसरी ओर, गिरिबाला सिंह को पद से हटाने की कार्रवाई भी आगे बढ़ रही है।
Madhya Pradesh government recommends CBI investigation into Twisha Sharma death case pic.twitter.com/AkutW8XADc
— ANI (@ANI) May 22, 2026
परिवार की हाईकोर्ट में जमानत रद्द करने की मांग
ट्विशा शर्मा के परिवार ने गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट जाने का फैसला किया है। उनका आरोप है कि जांच के दौरान कई अहम पहलुओं को नजरअंदाज किया गया और कई जरूरी तथ्यों की ठीक से पड़ताल नहीं हुई। परिवार का कहना है कि केस की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, इसलिए वे अदालत में दोबारा याचिका दाखिल करेंगे।
ट्विशा शर्मा केस में अब तक की जांच का पूरा घटनाक्रम
ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई 2026 को हुई थी। अगले दिन 13 मई को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई। 15 मई को उनके पति और सास के खिलाफ FIR दर्ज की गई। 18 मई को सामने आए CCTV फुटेज में ट्विशा को छत की ओर जाते हुए देखा गया। 19 मई को फरार पति पर पुलिस ने इनाम घोषित किया। 22 मई को सास के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई।
Keywords: Twisha Sharma Case Investigation, Madhya Pradesh CBI Recommendation, Twisha Sharma Death Case Updates

