- Advertisement -

वेनेज़ुएला के बाद ईरान पर हमला करने की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी खामनेई सरकार को खुली धमकी

ईरान में सरकार के खिलाफ चल रहा प्रदर्शन अब भयानक रूप ले चूका है। देश के 50 से भी ज्यादा शहरों में उग्र प्रदर्शन चल रहा है। अब ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को खुली धमकी दी है।

3 Min Read

ईरान में खामनेई सरकार के खिलाफ गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने लोगों से अपील की, तो हज़ारों लोग सड़कों पर उतर आए। तेहरान जैसे कई बड़े शहरों में नारेबाजी, आगजनी, पुलिस से टकराव, हर तरफ बवाल है। कुछ जगहों से गोलियों की आवाज़ भी सुनाई दी, माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। लोग सिर्फ सड़कों पर नहीं, अपने घरों की छतों से भी सरकार के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं। अब ये विरोध 50 से ज्यादा शहरों में फैल चुका है। यानी गुस्सा थमने की जगह और भड़क रहा है।

- Advertisement -
Ad image

41 लोगों ने गवाई जान

अब तक 41 जानें जा चुकी हैं। ईरान की सरकार ने प्रदर्शन रोकने के लिए टेलीग्राम चैनल बंद कर दिए हैं, लेकिन नारेबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही। 2,000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तस्वीरें-वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। दबाव अब सरकार और खुद सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई पर साफ दिख रहा है। रजा पहलवी भी और एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने वीडियो संदेश में लोगों से कहा, घरों से बाहर आओ, आवाज़ उठाओ। इसके बाद और भी लोग सड़कों पर आ गए।

डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त लहजे में कहा, अगर ईरान ने प्रदर्शनकारियों को मारना शुरू किया, तो अमेरिका बड़ा हमला करेगा। रेडियो इंटरव्यू में ट्रंप ने साफ कहा, “मैंने ईरान को चेतावनी दी है, अगर उन्होंने अपने ही लोगों को मारना शुरू किया, जैसा कि पहले भी कर चुके हैं, तो उन्हें इसकी भारी सजा मिलेगी।”

- Advertisement -
Ad image

अमेरिका के उपराष्ट्रपति का आया बयान

वहीं, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी बयान दिया। वेंस बोले, हम उन सभी के साथ हैं जो शांति से विरोध कर रहे हैं, अपने हक के लिए आवाज़ उठा रहे हैं। ईरानी सरकार कई मुश्किलों में घिरी है, और जैसा ट्रंप ने कहा, उनके लिए सबसे समझदारी इसी में है कि वो अमेरिका के साथ अपने परमाणु कार्यक्रम पर असली बातचीत शुरू करें। हम ईरान की जनता और पूरी दुनिया के उन लोगों के साथ हैं, जो अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।

Keywords: Iran Protests, Iran Internet Shutdown, Donald Trump Warning Iran, Iran Unrest, US Iran Relations

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू