राउरकेला: ओडिशा के राउरकेला से एक बड़ी खबर आई है। भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा एक छोटा 9 सीटर विमान अचानक हादसे का शिकार हो गया। लैंडिंग से ठीक पहले, राउरकेला से करीब 10–15 किलोमीटर दूर, प्लेन गिर गया। जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड में हड़कंप मच गया। राहत की बात ये रही कि हादसा खुले खेतों और मैदान के पास हुआ, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन थोड़ा आसान रहा।
7 लोग थे सवार, सभी घायल लेकिन खतरे से बाहर
इस प्लेन में इंडिया वन एयर की 9-सीटर फ्लाइट थी, जिसमें सात लोग सवार थे, छह यात्री और एक पायलट। हादसा होते ही आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सभी घायलों को फौरन पास के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सबकी हालत अब ठीक है, किसी की जान को फिलहाल कोई खतरा नहीं है। इतने बड़े हादसे में किसी की जान न जाना, सच में किस्मत और हिम्मत दोनों की बात है।
#WATCH | Odisha, Rourkela: A small private plane crashed at Kansar, Rourkela, in Sundargarh District, with people trapped inside. Upon receiving the information, fire units from Rourkela Fire Station and Panposh Fire Station were rushed to the scene for rescue efforts.
— ANI (@ANI) January 10, 2026
(Source:… https://t.co/wJeK4Ru8Vo pic.twitter.com/Ku6d0tob7e
तकनीकी खराबी की आशंका
फिलहाल माना जा रहा है कि हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ। उड़ान के दौरान पायलट को कुछ गड़बड़ महसूस हुई। ऐसे में एयरपोर्ट तक पहुंचने का रिस्क लेने के बजाय उसने नज़दीकी खुले खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कर दी। इस फैसले ने सबकी जान बचा ली, हालांकि टक्कर के वक्त प्लेन का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया। खुद पायलट भी घायल है। अधिकारियों के मुताबिक, कैप्टन नवीन और कैप्टन श्रीवास्तव दोनों प्लेन उड़ा रहे थे, और उन्होंने मुश्किल वक्त में जबरदस्त सूझबूझ दिखाई।
Breaking 🚨 ⚡ India 🇮🇳
— Terror Alerts (@Terroralerts007) January 10, 2026
Orissa: An IndiaOne Air charter flight, VT-102, crashed near Jalda, Rourkela.
All 6 people on board (4 passengers + 2 crew members) were safely evacuated to hospital.
One crew member is in critical condition. pic.twitter.com/txevJyLyy5
सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
अब जांच शुरू हो गई है। ये पता लगाया जा रहा है कि तकनीकी खराबी क्यों आई और क्या प्लेन की रेगुलर जांच में कोई लापरवाही हुई थी। भुवनेश्वर से एक्सपर्ट्स की टीम भी मौके पर पहुंच रही है। फिलहाल इलाका सील कर दिया गया है और प्लेन को हटाने की तैयारी चल रही है। इस हादसे ने फिर से छोटे विमानों की सेफ्टी, मेंटेनेंस और इमरजेंसी प्रोटोकॉल पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
Keywords: Odisha Plane Crash, Rourkela Aircraft Accident, India One Air, Small Aircraft Emergency Landing, Technical Failure Plane

