- Advertisement -

वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति’ बने डोनाल्ड ट्रंप, पोस्ट कर खुद किया दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर अपने बयान की वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं।

2 Min Read

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर अपने बयान की वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, वेनेजुएला को लेकर की गई कार्रवाई के बाद ट्रंप ने खुद को ‘वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति’ घोषित कर दिया है। उनका यह दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

- Advertisement -
Ad image

बताया जा रहा है कि नए साल की शुरुआत में अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई की। इस दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क लाया गया। अमेरिका ने इस गिरफ्तारी को नार्को-टेररिज्म की साजिश से जोड़कर बताया।

वेनेजुएला की स्थिति पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “वेनेजुएला का मामला वास्तव में अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है। हम वहां के नेतृत्व के साथ बहुत अच्छे तरीके से काम कर रहे हैं और आगे देखेंगे कि यह कैसे आगे बढ़ता है।”

- Advertisement -
Ad image

वहीं, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ से मुलाकात को लेकर ट्रंप ने कहा, “वह बहुत अच्छी रही हैं। उन्होंने हमसे पूछा कि क्या हम 5 करोड़ बैरल तेल ले सकते हैं। मैंने कहा – हां, हम ले सकते हैं। इसकी कीमत 4.2 अरब डॉलर है और यह इस समय अमेरिका की ओर रवाना हो चुका है।”

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को अमेरिका के 45वें और 47वें राष्ट्रपति के रूप में भी पेश किया था और 20 जनवरी 2025 को उन्होंने अपना कार्यभार संभाला।

Keywords: Acting President Of Venezuela, Venezuela, Donald Trump, US President, Nicolas Maduro

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू