- Advertisement -

रेलवे ने दी सख्त चेतावनी, अब रेल पटरी पर सेल्फी या रील बनाने वालो को दी जाएगी कैद की सजा

रेलवे ट्रैक या चलती ट्रेन पर रील बनाना अब अपराध है। रेलवे ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में कैद और भारी जुर्माना होगा। यह कदम दुर्घटनाओं रोकने और जागरूकता बढ़ाने के लिए है।

4 Min Read

सोशल मीडिया के दौर में लोग लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। रेलवे ट्रैक पर सेल्फी या वीडियो बनाना अब जानलेवा बन गया है। हाल ही में ओडिशा के पुरी में 15 साल के बिश्वजीत साहू की मौत इसी वजह से हुई। वह रेलवे ट्रैक के पास वीडियो शूट कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना ने रेलवे को चेताया कि मनोरंजन के इस चक्कर में कई युवा अपनी जिंदगी खो रहे हैं। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रैक, स्टेशन और ट्रेनें मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि उच्च जोखिम वाले कार्यक्षेत्र हैं। इन जगहों पर फोटो या वीडियो लेना न सिर्फ खतरनाक है, बल्कि कानून का उल्लंघन भी है। रेलवे अब ऐसे मामलों में सख्ती दिखा रही है और लोगों को चेतावनी दे रही है कि अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

- Advertisement -
Ad image

रेलवे की सख्त चेतावनी, अब नहीं चलेगी लापरवाही

ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECOR) ने इस तरह की घटनाओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उसने साफ चेतावनी दी है कि पटरियों पर या चलती ट्रेनों के आसपास वीडियो बनाना, स्टंट करना या फोटो लेना रेलवे अधिनियम 1989 के तहत दंडनीय अपराध है। रेलवे अधिनियम की धारा 147 और 153 के तहत ऐसे लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा। इसके तहत दोषी पाए जाने वालों को कैद की सजा और भारी जुर्माना दोनों हो सकते हैं। ईसीओआर ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे मामलों में ‘शून्य सहिष्णुता नीति’ अपनाएं। यानी किसी भी उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई होगी, चाहे व्यक्ति नाबालिग ही क्यों न हो।

जागरूकता के जरिए बदलेगी सोच

रेलवे ने अब लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान भी शुरू किया है। इस अभियान के तहत स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लाउडस्पीकर घोषणाएं, डिजिटल मीडिया संदेश, और रेलवे कर्मियों की गश्त बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों को समझना होगा कि ट्रैक पर कदम रखना भी खतरनाक है, क्योंकि ऊपर से गुजरने वाले हाई-वोल्टेज बिजली के तार (OHE) से जरा-सी लापरवाही में मौत हो सकती है। रेलवे के मुताबिक, इस अभियान का लक्ष्य सिर्फ दंड देना नहीं, बल्कि लोगों को इस खतरे के प्रति जागरूक करना है ताकि आने वाले समय में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

- Advertisement -
Ad image

मनोरंजन की चाह में न गवाएं जान

रेलवे का संदेश साफ है, “एक रील के लिए पूरी जिंदगी दांव पर मत लगाइए।” सोशल मीडिया पर लोकप्रियता की यह होड़ अब जानलेवा रूप ले चुकी है। रेलवे बार-बार यह दोहरा रहा है कि सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं। इस साल जुलाई में ओडिशा के बौद्ध जिले में दो युवकों ने रेलवे ट्रैक पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। नतीजा, RPF ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया। ऐसे उदाहरण दिखाते हैं कि अब रेलवे केवल चेतावनी नहीं, कठोर कार्रवाई भी करेगा। इसलिए जिम्मेदारी हमारी भी है कि हम दूसरों को भी ऐसे खतरनाक कृत्य से रोकें और समझाएं कि “एक लाइक से ज्यादा कीमती है जिंदगी।”

Keywords: East Coast Railway Campaign, Indian Railway Safety, Railway Act 1989 Punishment, RPF Action

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू