बजट सत्र के दसवें दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बजट में आज की महत्वपूर्ण चुनौतियों पर कोई चर्चा नहीं हुई। खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा सुरक्षा जैसे मुद्दे नजरअंदाज किए गए, जबकि ये आज के समय में बहुत जरूरी हैं।राहुल गांधी ने आगे कहा कि हम युद्ध और वैश्विक संघर्षों के दौर में जी रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है, चीन अमेरिका से टकरा रहा है, और भारत-पाकिस्तान के बीच भी तनाव बढ़ा हुआ है। ऐसे में, बजट में इन संघर्षों से निपटने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है।
उन्होंने अमेरिकी डेटा की अहमियत पर भी जोर दिया और कहा कि भारत की बड़ी आबादी एक बड़ी ताकत है, लेकिन इसे समझने और सही तरीके से उपयोग करने की आवश्यकता है।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर उठे सवाल
राहुल गांधी ने भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस डील ने गरीब किसानों के लिए संकट बढ़ा दिया है, जो पहले कभी नहीं हुआ। उनका कहना था कि अमेरिकी आयात 46 अरब डॉलर से बढ़कर 146 अरब डॉलर हो जाएगा, और भारत पर टैरिफ 3 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हो गया है, जबकि अमेरिकी उत्पादों पर यह घटकर शून्य हो गया है।
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा, “क्या आपको भारत को बेचने में शर्म नहीं आई? आपने हमारी भारत माता को बेच दिया है।” उन्होंने आगे कहा कि दुनिया भर में भू-राजनीतिक संघर्षों में बढ़ोतरी हो रही है, जहां अमेरिका का प्रभुत्व चीन और रूस जैसे देशों से चुनौती पा रहा है। राहुल ने यह भी कहा कि हम अब ऊर्जा और वित्त के शस्त्रीकरण की दुनिया में जी रहे हैं और युद्ध के युग में प्रवेश कर चुके हैं, जैसा कि यूक्रेन, गाजा, मध्य पूर्व और ईरान में देखा जा रहा है।
राहुल गांधी ने सरकार को चेताया
राहुल गांधी ने सरकार को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के संभावित परिणामों को लेकर आगाह किया। उन्होंने कहा कि भारत में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का जो सपना है, वह अब चुनौती का सामना करेगा। राहुल ने बताया कि जब हम एक खतरनाक और बदलते हुए दौर में प्रवेश कर रहे हैं, तो हमें समझना होगा कि हमारी असली ताकत क्या है। उन्होंने भारत की 1.4 अरब की जनसंख्या को उसकी सबसे बड़ी ताकत बताया, जो किसी भी वैश्विक चुनौती का सामना कर सकती है।
Keywords: Rahul Gandhi Budget Session 2026, AI Data Security India Budget, India US Trade Deal Impact, Rahul Gandhi Government Criticism

