तेलुगू सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण की 18 अप्रैल की शाम हैदराबाद के जुबली हिल्स के एक निजी अस्पताल में सर्जरी हुई। डॉक्टरों ने उन्हें करीब 10 दिन तक आराम करने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनकी तबीयत को लेकर कई हस्तियों, राजनेताओं और पीएम मोदी ने चिंता जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
पीएम मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पवन कल्याण से बातचीत की जानकारी देते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने उनके हौसले की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि वे जल्दी ठीक होंगे। वहीं पवन कल्याण ने भी जवाब में पीएम का आभार जताया और उनके समर्थन व शुभकामनाओं को अपने लिए ताकत बताया।
Thank you, Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji, for your kind words and for taking the time to speak with me and enquire about my health following the surgery. Your concern, encouragement, and wishes for a speedy recovery give me great strength.
— Pawan Kalyan (@PawanKalyan) April 19, 2026
I remain grateful for… https://t.co/JLD9VFtSOe
नेताओं ने जताई चिंता
पवन कल्याण की सर्जरी के बाद आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। राज्यपाल ने अपने संदेश में उनके जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।
I wish Sri Pawan Kalyan, Dy Chief Minister, speedy recovery following his surgery. May Almighty bestow the strength on him for his fast recovery and good health.@PawanKalyan @APDeputyCMO
— Lok Bhavan, Andhra Pradesh (@governorap) April 19, 2026
वहीं मुख्यमंत्री नायडू ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पवन कल्याण जल्द ही पूरी तरह ठीक होकर पहले से अधिक ऊर्जा के साथ वापसी करें। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र रिकवरी के लिए भगवान से प्रार्थना की।
Sending my best wishes to @PawanKalyan Garu for a speedy recovery following his surgery. May he regain his strength quickly and come back healthier than ever.
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) April 18, 2026
अचानक सर्जरी की वजह
अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण को डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद करीब 10 दिन तक आराम करने की सलाह दी है। जन सेना पार्टी के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और शुक्रवार को एक आधिकारिक बैठक के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद सर्जरी करनी पड़ी।
Keywords: Pawan Kalyan Health Update, Andhra Pradesh, Janasena Party

