महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के सांगली जिले से जो मामला सामने आया, उसने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। म्यूजिक कंपोजर और सिंगर पलाश मुच्छल पर एक लोकल शख्स ने 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही शुरुआती जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पलाश मुच्छल की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि वो केस के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं। जैसे ही ये खबर बाहर आई, सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।
एक्टर-प्रोड्यूसर विद्यान माने ने दर्ज कराई FIR
ये शिकायत 34 साल के एक्टर और प्रोड्यूसर विद्यान माने ने दर्ज कराई है। उन्होंने सांगली पुलिस सुपरिटेंडेंट से मिलकर पलाश के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। माने का कहना है कि पलाश ने उन्हें एक फिल्म प्रोजेक्ट में इन्वेस्टमेंट के लिए मनाया और बदले में फिल्म में बड़ा रोल देने का वादा किया। माने ने करीब 40 लाख रुपए लगाए, लेकिन न तो फिल्म बनी, न ही पैसे वापस मिले। उन्होंने कई बार पलाश से संपर्क किया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। आखिरकार, माने ने लीगल रास्ता अपनाने का फैसला किया।
पहले भी विवादों में रहे हैं पलाश
वैसे ये पहली बार नहीं है जब पलाश मुच्छल विवादों में फंसे हों। उनकी पर्सनल लाइफ भी कई बार चर्चा में रही है। सगाई और शादी की खबरों ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां दीं। रिश्तों को लेकर उन पर तरह-तरह के आरोप लगे, आलोचना भी झेलनी पड़ी। म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका नाम बड़ा है, लेकिन बार-बार विवादों में आना उनकी इमेज पर सवाल उठाता रहा है।
स्मृति मंधाना संग टूटा था रिश्ता
पलाश का नाम सबसे ज्यादा तब चर्चा में आया, जब उनका रिश्ता भारतीय महिला स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना से जुड़ा। दोनों की सगाई हो चुकी थी, शादी की बातें भी चल रही थीं, लेकिन ऐन वक्त पर रिश्ता टूट गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई तरह के आरोप लगे, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि पलाश ने स्मृति के साथ धोखा किया, तो वायरल मैसेज के स्क्रीनशॉट्स ने आग में घी डाल दिया। दोनों ने कभी अलग होने की असली वजह पब्लिक में नहीं बताई। वक्त के साथ दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। अब एक बार फिर पलाश मुच्छल नए कानूनी आरोपों की वजह से चर्चा में हैं।
Keywords: Palash Muchhal Fraud Case, Smriti Mandhana, Sangli Police, Celebrity Controversy

