पाकिस्तान पर लंबे समय से आतंकवाद को पनाह देने के आरोप लगते रहे हैं, जिसे भारत समेत कई देश खुलकर उठाते आए हैं। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कई बार सबूतों के साथ यह मुद्दा उठाया है कि पाकिस्तान आतंकियों का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान सरकार इन आरोपों से इनकार करती रही है। अब एक बार फिर पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं।
दरअसल, राणा सनाउल्लाह, जो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार हैं, उनकी मुलाकात तल्हा सईद से हुई बताई जा रही है। यह मुलाकात कब हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों को मंच पर बातचीत करते और हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद से इस मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हाफिज सईद को भारत के सबसे वांछित आतंकियों में गिना जाता है। 2008 के मुंबई हमले सहित कई बड़े आतंकी हमलों में उसका नाम सामने आया है। इसके अलावा पुलवामा हमला की जांच में भी उसका जिक्र किया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उसके खिलाफ कई मामले दर्ज किए हैं, जिनमें उसे जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने और फंडिंग से जुड़ी गतिविधियों में शामिल बताया गया है।
🇵🇰⚡️Politician & Terrorist Nexus in Pakistan
— War Flash (@WarFlash_2630) March 31, 2026
Rana Sanaullah, Special Assistant to Prime Minister Pakistan on Political Affairs meets with Hafiz Talha Saeed of Lashkar-e-Taiba. pic.twitter.com/lYgPxwsLSX
कौन है हाफिज सईद
हाफिज सईद पाकिस्तान का एक कट्टरपंथी इस्लामी नेता है, जिसे भारत सहित कई देशों द्वारा आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा माना जाता है। वह लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित किया जा चुका है। इसके अलावा उसने जमात-उद-दावा नामक संस्था भी बनाई, जिसे लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन माना जाता है।
भारत ने 2008 के मुंबई हमले समेत कई बड़े आतंकी हमलों में उसकी भूमिका होने का आरोप लगाया है। संयुक्त राष्ट्र ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित किया है, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका ने उस पर 10 मिलियन डॉलर (करीब 80 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित किया है।
पाकिस्तान में उसे कई बार नजरबंद या गिरफ्तार किया गया, लेकिन कानूनी प्रक्रियाओं के चलते उसे राहत मिलती रही है, जिसके कारण वह लगातार विवादों में बना हुआ है।
Keywords: Pakistan Terror Connection, Hafiz Saeed Son Talha Saeed, Rana Sanaullah News, Shahbaz Sharif Advisor Controversy, Pakistan Terror Link Exposed

