- Advertisement -

27 जनवरी को 8 लाख बैंक कर्मचारी करेंगे देशभर में हड़ताल, पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग को लेकर सड़कों पर उतरेंगे बैंकर्स

जनवरी के आखिरी हफ्ते में बैंक ग्राहकों को परेशानी हो सकती है। 27 जनवरी को आठ लाख बैंक कर्मचारी पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग को लेकर हड़ताल करेंगे, जिससे सभी बैंक प्रभावित होंगे।

3 Min Read

Bank Unions Strike: 27 जनवरी 2026 को देशभर में बैंकिंग सेवाएं ठप हो सकती हैं। करीब आठ लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जा रहे हैं। वजह वही पुरानी, सप्ताह में पांच दिन काम करने की मांग। बैंक यूनियनें कहती हैं, मौजूदा हालात में उन पर काम का दबाव बढ़ता ही जा रहा है, जबकि दूसरे कई सेक्टरों में पांच दिन का वीक पहले से चल रहा है। उनका तर्क है, इससे न सिर्फ कर्मचारियों का वर्क-लाइफ बैलेंस सुधरेगा, बल्कि बैंकिंग सेवाएं भी बेहतर होंगी।

- Advertisement -
Ad image

सरकार के पास फंसा प्रस्ताव, समझौते अब तक अधूरे

बैंक कर्मचारी साफ कहते हैं, पांच दिन के वर्क वीक की मांग कोई नई नहीं है। भारतीय बैंक संघ (IBA) ने दो साल पहले ही यह प्रस्ताव सरकार के पास भेज दिया था, लेकिन अब तक उस पर कोई फैसला नहीं हुआ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के मुताबिक, 7 दिसंबर 2023 को UFBU और IBA के बीच हुई मीटिंग में भी यह मांग रखी गई थी। बाद में 8 मार्च 2024 के समझौते में भी इसे दोहराया गया। प्रस्ताव के मुताबिक, सोमवार से शुक्रवार तक काम के घंटों में करीब 40 मिनट बढ़ाने और सारे शनिवारों को छुट्टी देने की बात थी। यूनियन नेताओं का कहना है, जब समझौते के बाद भी मांग पूरी नहीं हुई, तो अब हड़ताल के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।

कौन करा रहा है हड़ताल?

यह हड़ताल UFBU के नेतृत्व में हो रही है, जिसमें बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के नौ प्रमुख संगठन शामिल हैं। इसमें शामिल प्रमुख संगठन हैं: ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन, ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन, नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लॉइज, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस, नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स और नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स।

- Advertisement -
Ad image

चार दिन बैंक बंद, ग्राहकों को अलर्ट

जनवरी के आखिरी हफ्ते में बैंक ग्राहक थोड़ा सतर्क रहें। 24 जनवरी को चौथा शनिवार है, बैंक बंद रहेंगे। 25 जनवरी को रविवार है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी और 27 जनवरी को हड़ताल। यानी लगातार चार दिन बैंकिंग कामकाज ठप। ऐसे में कैश विदड्रॉल, चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट या कोई और जरूरी बैंकिंग काम है तो पहले ही निपटा लें। हां, एटीएम, यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं आमतौर पर चालू रहेंगी।

Keywords: Bank Unions Strike, Bank Employees Strike 2026, Five Day Work Week, Indian Banking News, UFBU Strike

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू