भोपाल में एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घटना के 7 दिन बाद उनका आखिरी CCTV फुटेज सामने आया है। 11 सेकंड के वीडियो में वह छत की ओर जाती दिख रही हैं। वहीं 2 मिनट 16 सेकंड के दूसरे फुटेज में पति और दो लोग उन्हें सीढ़ियों से नीचे लाते नजर आते हैं। फुटेज में सीढ़ियों पर उन्हें CPR देने की कोशिश भी दिखाई देती है।
मौत से पहले की घटनाओं का विवरण आया सामने
ट्विशा के परिवार के अनुसार 11 मई की शाम वह ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर घर लौटी थी। उसी समय उनकी मां का फोन आया और बात करते हुए वह छत पर चली गई। थोड़ी देर बाद कॉल अचानक कट गया। रात करीब 10:30 बजे वह छत पर रस्सी से लटकी मिली। इसके बाद पति समर्थ सिंह और पड़ोसी उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
CCTV footage emerges in Twisha Sharma murder case (Bhopal):
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 18, 2026
31-year-old Twisha is seen climbing stairs shortly before her death. Her husband Samarth Singh & others attempt CPR. Ex-judge mother-in-law Giribala Singh enters a room. Later, three people carry her body downstairs. pic.twitter.com/mRRc9NvEP0
ट्विशा केस में सास के आरोप, पुलिस जांच तेज
ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार उलझ रहा है। रिटायर्ड जज और उनकी सास गिरिबाला सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका में गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, पति समर्थ सिंह की जमानत खारिज हो चुकी है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसे पकड़वाने के लिए 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। केस को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं और पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है।
सास के जमानत आवेदन में कई गंभीर दावे
गिरिबाला सिंह ने अपनी बेल पिटीशन में ट्विशा को लेकर कई गंभीर बातें कही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्विशा नशे की आदी थी और नशा न मिलने पर उसके हाथ कांपते थे। दावा किया गया कि प्रेग्नेंसी के बाद उसका व्यवहार बदल गया था और वह 17-18 अप्रैल के बीच गायब भी रही थी। सास के अनुसार ड्रग ओवरडोज की वजह से उसका अबॉर्शन हुआ। साथ ही यह भी कहा गया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पर उठे सवाल
ट्विशा के परिजन मामले को पूरी तरह गलत और गढ़ा हुआ बता रहे हैं। पिता का आरोप है कि हाई प्रोफाइल केस होने के कारण सबूतों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। परिवार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए हैं और कहा है कि बेल्ट की सही जांच के बिना ही प्रक्रिया पूरी कर दी गई। पुलिस ने भी इसे जांच में बड़ी चूक माना है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल पुलिस ने SIT का गठन किया है। एसीपी रजनीश कश्यप की अगुवाई में टीम में 6 अधिकारी शामिल हैं।
शादी के कुछ महीनों बाद ट्विशा की मौत से उठे सवाल
31 साल की ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। उन्होंने एमबीए किया था और दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करती थीं। शादी से पहले वह मॉडलिंग और तेलुगु फिल्मों से भी जुड़ी रही थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात डेटिंग ऐप के जरिए समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और परिवार की सहमति से दिसंबर 2025 में शादी हुई। लेकिन शादी के सिर्फ पांच महीने बाद उनकी मौत ने पूरे मामले को रहस्यमयी बना दिया है।
Keywords: Twisha Sharma Death Case, Bhopal Model Suicide Mystery, CCTV Footage Twisha Sharma Case

