- Advertisement -

CM योगी की मां पर विवादित बयान, मौलाना सलीम की बढ़ीं मुश्किलें, 83 FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

3 Min Read

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस बयान के बाद प्रदेश में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है और कई जगहों पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। अलग-अलग शहरों में इस मामले को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं और मौलाना के खिलाफ अब तक 80 से ज्यादा शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। बढ़ते विरोध और शिकायतों को देखते हुए माना जा रहा है कि यूपी पुलिस जल्द ही इस मामले में कार्रवाई कर सकती है।

- Advertisement -
Ad image

बता दें कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम बिहार के अररिया जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले गोहत्या के खिलाफ बने कानून को लेकर बयान दिया था। इसी दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी कर दी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद कई हिंदू संगठनों ने राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन किया।

विवाद बढ़ा तो मौलाना ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि जिस वीडियो को लेकर विवाद हो रहा है, वह करीब दो साल पुराना है। उनका कहना है कि वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया है और उसमें कही गई बातों को अधूरा दिखाया गया है।

- Advertisement -
Ad image

मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने कहा कि उनकी तकरीर को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि वायरल हो रहा वीडियो रमजान के महीने का नहीं, बल्कि 4 मई 2024 का है और लगभग डेढ़ साल पुराना है। उनका कहना है कि वीडियो का सिर्फ एक हिस्सा दिखाया गया है, जबकि पूरी बात सामने नहीं रखी गई। मौलाना ने कहा कि उन्होंने ‘माता’ शब्द के लिए उर्दू में ‘अम्मा’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह वेद, गीता और अन्य धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करते हैं और अपने भाषणों में उनका जिक्र भी करते हैं। मौलाना के मुताबिक उन्होंने कभी किसी के धार्मिक विश्वास या अवधारणा का अपमान नहीं किया और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

Keywords: Maulana Abdullah Salim, Yogi Adityanath Mother Remark, Maulana Salim Controversy,Yogi Adityanath News, Maulana Salim Statement Controversy, UP Politics News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू