वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई फायरिंग के मामले में संदिग्ध की पहचान कोल थॉमस एलन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह दक्षिणी कैलिफोर्निया का रहने वाला है। घटना के दौरान ट्रंप और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। फायरिंग के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूछताछ में उसने अधिकारियों को निशाना बनाने की बात स्वीकार की है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
फायरिंग की घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने संदिग्ध के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात कही। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जब आरोपी की पृष्ठभूमि की जांच शुरू की, तो उससे जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आईं, जिनसे मामले ने नया मोड़ ले लिया।
संदिग्ध कोल थॉमस एलन के प्रोफेशन और बैकग्राउंड पर नए खुलासे
जांच में कोल थॉमस एलन के बारे में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। 31 वर्षीय एलन लॉस एंजिल्स के पास टॉरेंस इलाके का रहने वाला है और वह पेशे से टीचर तथा वीडियो गेम डेवलपर बताया जा रहा है। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह ‘C2 एजुकेशन’ में पार्ट-टाइम टीचिंग करता था। दिसंबर 2024 में उसे ‘टीचर ऑफ द मंथ’ भी चुना गया था।
Caltech से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन
जांच में कोल थॉमस एलन के शैक्षणिक रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी सामने आई है। उसने 2017 में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Caltech) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था। पिछले साल उसने कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, डोमिंगुएज हिल्स से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसका राजनीतिक झुकाव भी रहा है और उसने 2024 में कमला हैरिस के चुनाव अभियान को दान दिया था।
Keywords: Washington Hilton shooting suspect, Cole Thomas Allen profile, White House Correspondents

