- Advertisement -

‘पहले इंडिया आकर देखो फिर बोलना…’, भारत को ‘नरक’ कहने पर ईरान ने ट्रंप को दिया करारा जवाब

डोनाल्ड ट्रंप के भारत के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद खड़ा हो गया। विदेश मंत्रालय ने नाराजगी जताई, जिसके बाद अमेरिकी दूतावास ने स्थिति को संभालने की कोशिश की।

2 Min Read

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत को लेकर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें भारत को ‘नरक’ जैसा बताया गया, जिससे भारी नाराजगी फैल गई। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस टिप्पणी को गलत, अज्ञानतापूर्ण और अनुचित बताया है। वहीं मुंबई स्थित ईरान के हाई कमीशन ने भी इसकी आलोचना करते हुए वीडियो जारी किया और ट्रंप को भारत आकर देश की संस्कृति देखने की सलाह दी।

- Advertisement -
Ad image

ईरान का ट्रंप पर तंज, भारत आने की दी सलाह

ईरान के हाई कमीशन ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्रंप पर तंज कसा और लिखा कि शायद उनके लिए एक सांस्कृतिक डिटॉक्स की जरूरत है, जिससे गलत बयानबाजी कम हो सके। उन्होंने कहा कि ट्रंप को एक बार भारत आकर देश की विविधता और संस्कृति देखनी चाहिए, फिर राय बनानी चाहिए।

अमेरिकी दूतावास ने बयान देकर विवाद शांत करने की कोशिश की

अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के बाद स्थिति को संभालने की कोशिश की। भारत में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को एक महान देश बताया है और यहां शीर्ष नेतृत्व में उनके अच्छे मित्र मौजूद हैं। उन्होंने साफ किया कि संबंध मजबूत और सकारात्मक हैं।

- Advertisement -
Ad image

माइकल सैवेज के बयान को ट्रंप ने किया शेयर

यह विवादित बयान मूल रूप से रूढ़िवादी लेखक और रेडियो होस्ट माइकल सैवेज ने दिया था, जिसे बाद में डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया। सैवेज ने प्रवासियों पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि भारत और चीन जैसे देशों से आने वाले लोग अमेरिका की व्यवस्था पर असर डालते हैं और इससे स्थानीय लोगों को नौकरी मिलने में दिक्कत होती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रवासन के कारण कई जगह अंग्रेजी का उपयोग कम हो रहा है।

Keywords: Donald Trump On India, Iran High Commission Statement, Michael Savage Immigration Comments

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू