बारामती में हुए उस विमान हादसे को एक महीना बीत गया है, लेकिन शोक और खालीपन अब भी जस का तस है। एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने शनिवार को अपने चाचा, पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार को याद करते हुए X पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट डाली। उन्होंने अपने फोन की उस चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें ‘Ajit kaka WhatsApp’ नाम से सेव नंबर पर हादसे वाले दिन सुबह 8:56 बजे की गई एक मिस्ड कॉल दिख रही थी, वो कॉल कभी उठी ही नहीं।
रोहित पवार ने लिखा, आज भी लगता है जैसे वो हादसा कोई डरावना सपना था। शायद इसी उम्मीद में उस दिन कॉल मिलाया था कि दूसरी तरफ से हमेशा की तरह उनकी तेज आवाज सुनाई देगी, लेकिन वो आवाज फिर कभी सुनने को नहीं मिली। रोहित की ये पोस्ट सिर्फ भतीजे का दर्द नहीं बयां करती, वो अचानक छिन गई एक बड़ी शख्सियत की कमी भी महसूस कराती है।
जे घडलंय ते झोपेत पडलेलं एक वाईट स्वप्न होतं, असं अजूनही वाटतं आणि म्हणूनच त्या काळ्या दिवशी अजितदादांच्या या नंबरवर कॉल केला. पण कॉलही उचलला गेला नाही आणि नेहमीचा तो भारदस्त आवाजही ऐकू आला नाही..😭
— Rohit Pawar (@RRPSpeaks) February 28, 2026
खूप वेदनादायी..!#AjitdadaPawar #justice_for_AJIT_DADA pic.twitter.com/mXpbu89T9K
चुनाव प्रचार के दौरान हुआ हादसा
अजित पवार 28 जनवरी को स्थानीय निकाय चुनाव के आखिरी राउंड के प्रचार के लिए जा रहे थे, तभी बारामती के पास उनका विमान क्रैश हो गया। उनके साथ चार और लोग भी उस हादसे में चले गए। इस एक घटना ने महाराष्ट्र की राजनीति को हिला कर रख दिया। अजित पवार सालों से राज्य की राजनीति में बड़ा नाम रहे। उनकी अचानक मौत से उनके समर्थक तो सकते में थे ही, विरोधी भी हैरान रह गए। हर तरफ शोक की लहर थी, और जनता के मन में भी इस हादसे को लेकर कई सवाल उठे।
‘नए सबूत’ पेश करने की घोषणा
हादसे के एक महीने पूरे होते ही रोहित पवार ने एक और अहम ऐलान किया। उन्होंने कहा, वो जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ‘नई जानकारी और चौंकाने वाले सबूत’ सामने लाएंगे। साथ ही ये भी बताया कि AAIB की शुरुआती रिपोर्ट भी जल्द आने वाली है। रोहित ने जांच एजेंसियों से अपील की कि रिपोर्ट बनाने में कोई जल्दबाजी न दिखाएं। उनका इशारा साफ था। पिछली कुछ घटनाओं में जांच को लेकर जो सवाल उठे, वो दोहराए न जाएं। रोहित लगातार जांच पर नजर रखे हैं और पारदर्शिता चाहते हैं।
अजितदादांच्या दुर्दैवी अपघाताला उद्या एक महिना पूर्ण होत असून केंद्रीय नागरी उड्डाण राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोळ यांनी सांगितल्याप्रमाणे उद्या AAIB चा प्राथमिक अहवाल येईल आणि या अहवालातून सत्य गोष्टी बाहेर येतील, अशी अपेक्षा आहे. येत्या सोमवारी आम्ही आमच्याकडे आलेली नवी माहिती आणि…
— Rohit Pawar (@RRPSpeaks) February 27, 2026
कंपनी पर लापरवाही का आरोप, FIR की मांग तेज
रोहित पवार ने विमान ऑपरेट करने वाली कंपनी VSR Ventures पर लापरवाही का आरोप लगाया और FIR दर्ज करने की मांग की। उनका कहना है, अगर कहीं तकनीकी या प्रक्रियागत लापरवाही मिली, तो जिम्मेदारों को छोड़ा नहीं जाना चाहिए। अभी इस केस की जांच कई एजेंसियां साथ मिलकर कर रही हैं। हर पहलू, टेक्निकल खामियां, मेंटेनेंस रिकॉर्ड, ऑपरेशन से जुड़ी हर बात जांची जा रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, सच सामने आएगा। एक महीना बीतने के बाद भी ये हादसा सिर्फ एक राजनीतिक घटना नहीं रह गया। ये एक परिवार का गहरा नुकसान है और राज्य ने अपना एक अनुभवी नेता खो दिया।
Keywords: Baramati Plane Crash, Ajit Pawar Death Anniversary, Rohit Pawar Emotional Post, VSR Ventures Negligence FIR

