भारत के चीफ जस्टिस बी. आर. गवई ने हाल ही में मॉरीशस में अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारतीय न्याय व्यवस्था बुलडोजर के शासन से नहीं, बल्कि कानून और संविधान के मुताबिक चलती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिना सुनवाई और कानूनी प्रक्रिया के किसी का घर बुलडोजर से गिराना कानून के नियमों के खिलाफ है।
CJI गवई ने ‘रूल ऑफ लॉ मेमोरियल लेक्चर’ में यह भी कहा कि भारत का सुप्रीम कोर्ट हमेशा “कानून के राज” को मजबूत करता रहा है। उन्होंने महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर का हवाला देते हुए बताया कि संविधान ने नियम और प्रक्रियाएं इस तरह बनाई हैं कि सत्ता का दुरुपयोग न हो और हर इंसान को न्याय मिले।
गौरव भाटिया ने CJI के बयान का किया समर्थन
CJI गवई के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इसका समर्थन किया और कहा कि भारत हमेशा संविधान और कानून के तहत चलेगा। गौरव भाटिया ने प्रेस कॉंफ्रेंस कर कहा कि भारत की न्यायपालिका पिछले 11 वर्षों में सरकार के सहयोग से दूरदर्शिता के साथ मजबूत हुई है। भाटिया ने कहा कि भारत संविधान और कानून के तहत चलता है। उन्होंने जोर दिया कि मुख्य न्यायाधीश की आस्था संविधान में है और भारतीय नागरिकों की आस्था भी संविधान में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सत्य है कि भारत एक ऐसा देश है जहां लोकतंत्र मजबूत है।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
गौरव भाटिया ने अपने बयान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान को खारिज किया। जिसमें कहा गया था कि भारत का लोकतंत्र खत्म हो गया है। भाटिया ने कहा यह बात भूल जाएं कि राहुल गांधी… का बयान सत्य से परे है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में लोकतंत्र मजबूत है और सरकार की भी संविधान के प्रति प्रतिबद्धता है।
Keywords: BJP, Gaurav Bhatia First Reaction On CJI, BR Gavai Statement, India Governed By Law Not From Bulldozer Justice, Constitution Of India

