- Advertisement -

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, आंकड़े सार्वजनिक न करने का आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए आंकड़े सार्वजनिक न करने का आरोप लगाया।

2 Min Read

बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग (EC) पर मतदान के आंकड़े सार्वजनिक न करने को लेकर सवाल उठाए हैं।

- Advertisement -
Ad image

तेजस्वी यादव चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले चरण का मतदान संपन्न होने के 3 दिन बाद भी चुनाव आयोग ने महिलाओं और पुरुषों के अलग-अलग मतदान प्रतिशत के आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर मतदान से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा को छिपाने का आरोप लगाया है।

इस दौरान उन्होंने पिछले दिनों सड़कों पर फेंके गए VVPAT की पर्चियों का भी जिक्र किया। इसके साथ ही कुछ जगहों पर सीसीटीवी बंद होने की खबरों का भी हवाला दिया।

- Advertisement -
Ad image

चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण के मतदान प्रतिशत की बात करें तो पहले चरण में कुल मतदान 65.06% हुआ, जो राज्य के इतिहास में एक रिकॉर्ड मतदान था।

चुनाव आयोग द्वारा जारी कुल आंकड़ों के अनुसार:

  • पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत: 61.57%
  • महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत: 69.03%
  • पुरुषों के मुकाबले 7.46% अधिक महिलाओं ने मतदान किया

तेजस्वी यादव ने मांग की है कि चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि जेंडर-वाइज आंकड़े सार्वजनिक करने में देरी क्यों हुई, या वे आंकड़े क्यों नहीं बताए जा रहे हैं।

बहरहाल बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिनों में उठाया गया ये मुद्दा राजनीतिक हलचल पैदा कर सकता है।

Keywords: Bihar Assembly Election 2025, Phase 1 Voting Data, Polling Percentage, Voter Data Delay

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू