बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग से पहले आज प्रचार का आखिरी दिन है। 6 नवंबर को राज्य की 121 सीटों पर मतदान होगा, जिसमें कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में तय होगी। पिछले कुछ दिनों में प्रचार अपने पूरे जोश पर रहा। सत्ता पक्ष एनडीए और विपक्षी महागठबंधन, दोनों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
हर तरफ रैलियों, पदयात्राओं और जनसभाओं का माहौल देखा गया। नेताओं ने जनता के सामने अपने कामकाज बड़ाई की और आने वाले समय के लिए नई योजनाओं का वादा किया। अब जब प्रचार थमने वाला है, सभी की निगाहें 6 नवंबर के मतदान पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि जनता किसे मौका देती है।
पीएम मोदी करेंगे NDA महिला शक्ति से बात
चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत – महिला संवाद’ कार्यक्रम के जरिए बिहार की महिला कार्यकर्ताओं से आज दोपहर 3:30 बजे बातचीत करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इस बात की जानकारी दी। हाल ही में सरकार ने 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है, ताकि उन्हें सेल्फ एम्प्लॉयमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप के लिए प्रोत्साहन मिल सके।
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमारी मातृशक्ति भी असाधारण ऊर्जा और पूरे समर्पण भाव से जुटी हुई है। चुनाव अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी बिहार में लोकतंत्र की यात्रा को और सशक्त बना रही है। कल 04 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत -… pic.twitter.com/ZkU4YahMeC
— Narendra Modi (@narendramodi) November 3, 2025
पहले चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
पहले चरण के चुनाव में इस बार कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कुल 15 मंत्रियों का भविष्य इसी चरण की वोटिंग तय करेगी। इन मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, मदन सहनी, नीतीन नवीन और महेश्वर हजारी जैसे नाम प्रमुख हैं।
वहीं विपक्ष की तरफ से भी कई दिग्गज नेता मैदान में हैं, जिनमें रत्नेश सादा, उमेश कुशवाहा, श्याम रजक और अनंत सिंह शामिल हैं। इस चरण में 121 सीटों पर मतदान होना है, जिसमें 2 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। यह चरण तय करेगा कि बिहार की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ेगी।
महिला वोटर और बिहार के युवा करेंगे फैसला
इस बार बिहार चुनाव में महिला वोटर और बिहार के युवा नतीजों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाएं, रोजगार के अवसर और स्थानीय विकास जैसे मुद्दे इस बार चुनावी बहस के केंद्र में हैं। अब सबकी निगाहें 6 नवंबर पर टिकी हैं, जब बिहार की जनता अपने वोट के जरिए तय करेगी कि राज्य की अगली कमान किसके हाथों में जाएगी।
Keywords: Bihar Assembly Election 2025, Bihar Phase 1 Voting, Mera Booth Sabse Majboot, Women Empowerment

