- Advertisement -

बिहारी कहलाना जो पहले शर्म की बात थी अब गर्व बन गया है: नितीश कुमार का बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 में जब वे सत्ता में आए तो राज्य की हालत इतनी खराब थी कि बिहारी होना शर्म की बात लगती थी, लेकिन आज हालात बदल चुके हैं और अब यह गर्व का विषय है।

5 Min Read

बिहार चुनाव 2025 की पहली चरण की वोटिंग से ठीक पहले मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने एक वीडियो संदेश के जरिए राज्य के लोगों से सीधे बात की है और अपनी बीस साल की सरकार के कामो का हिसाब दिया है। मुख्यमंत्री ने बड़े उत्साह के साथ कहा है कि उन्होंने राज्य को पिछड़ेपन की हालत से बाहर निकालकर एक सम्मानजनक जगह पर खड़ा कर दिया है। उन्होंने अपने शासन की शुरूवात को याद करते हुए बताया कि 2005 में जब उनकी सरकार बनी थी तब बिहार की हालत इतनी खराब थी कि बाहर जाकर खुद को बिहारी बताना शर्म की बात समझी जाती थी लेकिन आज हालात पूरी तरह से बदल गए है और अब बिहारी होना हर किसी के लिए गर्व का विषय बन गया है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने लोगो से कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी और लगन के साथ दिन रात मेहनत की है और बिहार का विकास ही उनका एकमात्र लक्ष्य रहा है।

- Advertisement -
Ad image

कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया

नितीश कुमार ने अपनी बातचीत में सबसे पहले राज्य की कानून व्यवस्था में आए बड़े सुधारो पर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि जब वह सत्ता में आए थे तब बिहार में अपराध और अराजकता का माहौल था, जिस कारण लोगो का जीना मुश्किल हो गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने इसे सुधारने को सबसे पहली प्राथमिकता दी और आज बिहार में हर कोई खुद को सुरक्षित महसूस करता है। कानून व्यवस्था के सुधार के बाद उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए बड़े बदलावो की बात की, जहाँ स्कूल और कॉलेज की संख्या बढ़ी, अस्पताल में अच्छी सुविधाएं आई और बच्चो को बेहतर पढाई का मौका मिला।

महिला ससक्तीकरण के लिए हुए महत्वपूर्ण कामो की बात

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के ससक्तीकरण के लिए अपनी सरकार द्वारा उठाए गए खास कदमो पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारो ने इस दिशा में कोई खास काम नहीं किया लेकिन उनकी सरकार ने लगातार प्रयास किए जिसके चलते आज बिहार की महिलाएं किसी पर आश्रित नहीं रही है। उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं अब अपने परिवार की जिम्मेदारी खुद निभा रही है, बच्चो की देखभाल कर रही है और समाज में अपनी बड़ी भूमिका निभा रही है। सरकारी योजनाओ के जरिए उन्हें आर्थिक ताकत दी गई, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुँच आसान हुई और इसी वजह से आज उनमें आत्मविश्वास झलक रहा है।

- Advertisement -
Ad image

सभी वर्गो को साथ लेकर चले, बिना किसी भेदभाव के

नितीश कुमार ने अपनी बातचीत में यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ने राज्य के हिंदू, मुस्लिम, ऊँची जाति, पिछड़े वर्ग, अति पिछड़े, दलित और महादलित सभी के लिए समान रूप से काम किया है। उन्होंने यह साफ किया कि विकास के कामो में किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया गया और हर समुदाय को सरकारी योजनाओ का पूरा लाभ दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने कभी भी अपने परिवार के बारे में नहीं सोचा, बल्कि पूरे बिहार को ही एक परिवार की तरह देखा और समझा है। मुख्यमंत्री ने लोगो से कहा कि यही दृष्टिकोण बिहार को एक मजबूत और एकजुट राज्य बनाने में सहायक साबित हुआ है।

केंद्र के सहयोग से बिहार के विकास को मिली नई रफ्तार

मुख्यमंत्री ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि NDA के सहयोग से बिहार का विकास बहुत तेजी से हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र दोनों में NDA की सरकार होने से सभी योजनाए आसानी से लागू हो पाई और बिहार विकास के नए रास्ते पर चल पड़ा। उन्होंने लोगो से कहा कि सड़के, पुल, रेलवे और अन्य विकास की परियोजनाओ में केंद्र का बहुत बड़ा हाथ रहा है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। नितीश कुमार ने लोगो से अपील की कि वे आने वाली 6 नवंबर और 11 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पर जाए और NDA के उम्मीदवारों को भारी वोट देकर जिताए, जिससे बिहार देश के सबसे आगे वाले राज्यों में शामिल हो सके।

Keywords: Nitish Kumar Development Model, Bihar Development Story, Women Empowerment Bihar, NDA Bihar Election

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू