विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खुशी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों परिवारों को इस खास अवसर पर बधाई देते हुए अपने आशीर्वाद और स्नेह का संदेश भेजा। यह संदेश अभिनेता की टीम द्वारा साझा किया गया है।
पीएम मोदी ने बताया एक नया और खूबसूरत चैप्टर
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी संदेश में, पीएम मोदी ने लिखा, “26 फरवरी 2026 को होने वाली विजय और रश्मिका की शादी में मुझे निमंत्रण मिलना सचमुच खुशी की बात है। इस खास मौके पर देवरकोंडा और मंदाना परिवारों को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई।” उन्होंने आगे कहा, “यह शादी विजय और रश्मिका के जीवन में एक नए और खूबसूरत अध्याय की शुरुआत है।”

पीएम मोदी ने सच्चे पार्टनर बनने की दी सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में लिखा, “मैं आशा करता हूं कि आने वाले दिन, महीने और साल दोनों के लिए सपनों से भरे रहें, और वे उन्हें पूरा करने में सफल हों। वे अपनी जिम्मेदारियों को समझदारी और सच्चे प्यार के साथ साझा करें। एक-दूसरे की कमियों को अपनाएं, एक-दूसरे की खूबियों से सीखें, और जीवन के सफर को सच्चे साझेदारों की तरह आगे बढ़ाएं।” इस खास अवसर पर उन्होंने दोनों को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी दीं।
विजय और रश्मिका की शादी में खास सिक्योरिटी इंतजाम
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी ताकि सभी आयोजन बिना किसी रुकावट के संपन्न हो सकें। इसके लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ हैदराबाद से भी सुरक्षा टीमों को बुलाया जाएगा। इस जोड़े ने अपनी शादी में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र भी जोड़ा है, ताकि सुरक्षा का स्तर और भी मजबूत हो सके। विजय के तेलुगु और रश्मिका के कोडवा मूल को ध्यान में रखते हुए, उनकी शादी पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से होगी।
Keywords: Vijay Deverakonda Wedding, Rashmika Mandanna Marriage, PM Modi Blessings, Udaipur Wedding Security

