- Advertisement -

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में उस्मान हादी की तरह एक और नेता मोतालेब सिकदार के सिर में मारी गई गोली, यूनिस की बढ़ी टेंशन

बांगलादेश: राजनीतिक हिंसा के बीच NCP नेता मोतालेब सिकदार को सिर में गोली मारी गई

2 Min Read

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा अभी पूरी तरह थमी भी नहीं थी कि इसी बीच नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) के खुलना डिविजनल चीफ और केंद्रीय आयोजक मोतालेब सिकदार को सिर में गोली मारे जाने की खबर सामने आई है। मोतालेब सिकदार को भी ठीक उसी तरह निशाना बनाया गया है, जैसा पहले शरीफ उस्मान हादी के साथ हुआ था। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इस घटना के बाद एक बार फिर बांग्लादेश का माहौल गरमा गया है और अंतरिम सरकार पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

- Advertisement -
Ad image

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने सुबह करीब 11 बजे मोतालेब सिकदार पर गोली चलाई। बताया जा रहा है कि दो लोगों ने उन पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने सिकदार को खतरे से बाहर बताया है।

गौरतलब है कि इससे पहले शरीफ उस्मान हादी को भी एक प्रदर्शन के दौरान अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मार दी थी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें बांग्लादेश से एयरलिफ्ट कर सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -
Ad image

बांग्लादेश में हिंदुओं को बनाया जा रहा है निशाना

शरीफ उस्मान हादी की सिंगापुर में हुई मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़क उठी थी, जो अब और भी क्रूर रूप ले चुकी है। इस हिंसा के निशाने पर बांग्लादेश में रह रहे मासूम हिंदू हैं, जिनकी निर्ममता से हत्या की जा रही है। दीपू दास नामक एक हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद भी हत्यारों का मन नहीं भरा और उन्होंने उसके शव को पेड़ से लटकाकर आग के हवाले कर दिया।

Keywords: Bangladesh Political Violence, Bangladesh NCP Leader Attack, Bangladesh National City Party Attack

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू