- Advertisement -

अमेरिका में रची जा रही थी आतंकी हमले की साजिश, ISIS से प्रेरित युवक करने वाला था निर्दोष लोगों की हत्या

अमेरिका में नए साल के दिन दहशत फैलाने की एक बड़ी साजिश को FBI ने नाकाम कर दिया है। आईएसआईएस की यह खतरनाक साजिश नॉर्थ कैरोलाइना के मिंट हिल में रची गई थी।

3 Min Read

अमेरिका में नए साल के दिन दहशत फैलाने की एक बड़ी साजिश को FBI ने नाकाम कर दिया है। आईएसआईएस की यह खतरनाक साजिश नॉर्थ कैरोलाइना के मिंट हिल में रची गई थी। इस साजिश को अंजाम देने वाला 18 वर्षीय युवक क्रिश्चियन स्टर्डिवेंट बताया जा रहा है। उस पर आरोप है कि वह नए साल के दिन अमेरिका को दहलाने की कोशिश करने वाला था। अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए वह पिछले एक साल से तैयारी कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -
Ad image

18 साल का क्रिश्चियन स्टर्डिवेंट आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) से काफ़ी प्रभावित था। उसने सबसे पहले साल 2025 में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक हिंसक पोस्ट साझा की थी। इसके बाद से ही वह FBI की निगरानी में था। जांच के दौरान एजेंसियों को उसका एक ऐसा अकाउंट मिला, जिस पर ISIS के पूर्व नेता अबू बकर अल-बगदादी की तस्वीर लगी हुई थी।

ऐसे पकड़ा गया आतंकी

क्रिश्चियन स्टर्डिवेंट पिछले एक साल से आतंकी हमले की साजिश रच रहा था और इस दौरान उसने पूरी तैयारी भी कर ली थी। इस बीच जिन लोगों से उसकी दोस्ती थी, उनमें दो अंडरकवर एजेंट भी शामिल थे, जो लगातार उसके संपर्क में बने हुए थे। एक दिन उसने अपनी आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए बताया कि वह भीड़भाड़ वाले इलाके में हथौड़े और चाकू से हमला करने की योजना बना रहा है। उसने इन हथियारों की तस्वीरें भी दोनों अंडरकवर एजेंटों को भेज दी थीं।

- Advertisement -
Ad image

साल 2022 से अंडरकवर एजेंटों की थी नजर

आतंकी हमले की साजिश के मद्देनज़र 29 दिसंबर को खुफिया एजेंसियों ने उसके घर पर तलाशी ली। इस दौरान उन्हें “New Year’s Attack 2026” नाम का एक हाथ से लिखा दस्तावेज़ मिला। इसके अलावा, चाकू से हत्या करने और पुलिसकर्मियों को मारकर ‘शहीद’ होने से जुड़ी संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई। घर से चाकू और हथौड़ा भी मिला है। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

Keywords: ISIS, Terrorist Attack In USA, United States

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू