- Advertisement -
- Advertisement -

वृंदावन में हुआ दर्दनाक हादसा: यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, हादसे में 10 लोगो की मौत और कई लापता

उत्तर प्रदेश भारत
tragic accident in vrindavan boat carrying pilgrims capsizes in yamuna river 6 dead and several missing in the incident

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। वृंदावन में यमुना नदी के श्रृंगार घाट के पास एक स्टीमर पलट गया, जिसमें कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद करीब एक दर्जन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, स्टीमर में लगभग 30 श्रद्धालु सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है।

केशी घाट पर यमुना में स्टीमर हादसा

यमुना के केशी घाट पर एक स्टीमर हादसा हुआ, जिसमें पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी नाव पांटून पुल से टकराकर पलट गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि अभी भी कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

22 लोग सुरक्षित, जांच जारी

एसपी (ग्रामीण) मथुरा सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि यमुना नदी में एक नाव पलटने की घटना हुई है। हादसे के बाद 22 लोगों को रेस्क्यू कर तुरंत अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

सीएम योगी ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा नाव हादसे का संज्ञान लिया है और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

Keywords: Mathura Boat Accident, Vrindavan Yamuna River Incident, UP Steam Boat Capsized Tragedy

What do you think?

- Advertisement -