- Advertisement -
- Advertisement -

Mathura Boat Tragedy: हादसे से पहले भजन-कीर्तन में डूबे दिखे श्रद्धालु, कुछ ही पलों में मातम में बदली खुशियां; वीडियो आया सामने

उत्तर प्रदेश भारत
mathura boat tragedy devotees seen immersed in bhajan kirtan moments before the accident video surfaces

Vrindavan Boat Accident: वृंदावन में हुए दर्दनाक नाव हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मुआवजे की घोषणा की है। इस बीच घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग यमुना नदी में डूबने से बचने के लिए जूझते दिख रहे हैं। आसपास के लोग नावों की मदद से राहत और बचाव कार्य में जुटे नजर आ रहे हैं। इस हादसे में शुक्रवार को 10 लोगों की जान चली गई।

हादसे के समय का वीडियो काफी दर्दनाक बताया जा रहा है, जिसमें कई लोग नदी में डूबते नजर आ रहे हैं और मदद के लिए पुकार रहे हैं। कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते दिखते हैं, वहीं आसपास मौजूद नावों में सवार लोग उन्हें बचाने की कोशिश करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

हादसे से पहले का सुकून भरा पल

मथुरा के यमुना नदी हादसे से पहले का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें नाव पर सवार लोग खुशी-खुशी सैर का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कई श्रद्धालु भजन-कीर्तन में लीन दिखते हैं, जिन्हें अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर में यह सफर एक हादसे में बदल जाएगा। भजन-कीर्तन में डूबे लोग यमुना में नाव की सैर का आनंद ले रहे थे, उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में सब कुछ बदल जाएगा। अचानक नाव पलट गई और देखते ही देखते खुशी का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कई अब भी लापता

मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में हुए स्टीमर हादसे के बाद अब तक 10 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। नाव में कुल 37 लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ अभी भी लापता हैं। हादसे के वक्त श्रद्धालु भजन-कीर्तन कर रहे थे। लापता लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

हादसे की वजह आई सामने

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा के चलते नाव संतुलन खो बैठी और बीच नदी में डगमगाने लगी। इसी दौरान वह एक पोंटून से टकरा गई, जिससे हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पानी का स्तर बढ़ने के कारण पीपा पुल हटाया गया था, लेकिन उसके कुछ हिस्से नदी में ही मौजूद थे, जिनसे टकराने पर नाव पलट गई।

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया और तुरंत राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाए।

Keywords: Vrindavan Boat Accident, Yamuna River Tragedy, Boat Capsizing India, Vrindavan Ferry Accident

What do you think?

- Advertisement -