- Advertisement -
- Advertisement -

मिर्जापुर में सनसनी: मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील की गोली मारकर हत्या, LIVE VIDEO आया सामने

क्राइम भारत
mirzapur lawyer shot dead live video cctv uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। वरिष्ठ अधिवक्ता और ग्राम प्रधान राजीव सिंह उर्फ रिंकू सुबह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उनमें से एक ने बेहद करीब से देसी कट्टे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुए इस हमले में उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वारदात को अंजाम देने के बाद भागने के दौरान भी आरोपियों में घबराहट साफ दिखाई दी। बाइक चला रहा बदमाश करीब 19 बार किक मारकर गाड़ी स्टार्ट करने की कोशिश करता रहा, लेकिन बाइक चालू नहीं हुई। इस बीच गमछा पहने दूसरे हमलावर ने तमंचा बाइक के बैग में रखा और तीन कोशिशों के बाद किसी तरह बाइक स्टार्ट की। वहीं दूसरा आरोपी आसपास आ रहे दो लोगों को तमंचा दिखाकर डराता रहा, ताकि कोई उन्हें रोक न सके। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

वहीं घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. फ़िलहाल अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है लेकिन घटना पूरी तरह से सीसीटीवी में कैद है और आरोपियों के चेहरे साफ़ नजर आ रहे हैं. ऐसे में उनका बच पाना मुश्किल है. पुलिस ने शुरुवाती जानकारी में कहा है कि “वकील राजीव सिंह और अभियुक्त एक ही गांव के निवासी है. गांव की बात को लेकर पूर्व में विवाद रहा है. केस दर्ज हुआ है. पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Keywords: Mirzapur Lawyer Murder, Up Crime News, Mirzapur Katra Kotwali Case

What do you think?

- Advertisement -