- Advertisement -
- Advertisement -

दक्षिण अमेरिका में नोटों से भरा प्लेन हुआ क्रैश, हादसे में 15 लोगों की हुई मौत

दुनिया भारत
plane carrying banknotes crashes in south america 15 killed in the accident

Bolivia Plane Crash: दक्षिण अमेरिका के बोलीविया में शुक्रवार (27 फरवरी) को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। राजधानी ला पाज के पास एल अल्टो में बोलीविया एयरफोर्स का C-130 हरक्यूलिस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई और 30 से अधिक लोग घायल हुए। घटना के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिनमें सड़क पर बिखरे बैंक नोट भी दिखाई दे रहे हैं।

रनवे से फिसला सैन्य विमान, कई वाहन क्षतिग्रस्त

ABC न्यूज के अनुसार, यह हादसा शाम लगभग 6 बजे हुआ। विमान लैंडिंग या टेक ऑफ के दौरान रनवे से फिसलकर एयरपोर्ट की बाउंड्री तोड़ते हुए सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान विमान ने कई कारों और वाहनों को टक्कर मारी, जिससे वे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, दमकल प्रमुख पावेल टोवर ने यह स्पष्ट नहीं किया कि विमान में मृतक सवार थे या सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त वाहनों में थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान नए बैंक नोटों को देशभर में पहुंचाने के लिए उड़ान भर रहा था। दुर्घटना के बाद सड़क पर नोट बिखर गए, और आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि विमान सांता क्रूज़ से उड़ान भरने के बाद एल अल्टो में रनवे से फिसलकर सड़क पर गिरा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान बोलीवियाना एयरलाइन का नहीं था

स्थानीय मीडिया यूनिटेल के अनुसार, बोलीवियाई रक्षा मंत्रालय ने बताया कि विमान देश के आंतरिक हिस्सों में मुद्रा भेज रहा था। राष्ट्रीय एयरलाइन, बोलिवियाना डी एविएशन ने एक बयान में कहा कि हादसे के बाद एल अल्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। साथ ही, यह स्पष्ट किया कि दुर्घटना में शामिल विमान बोलिवियाना एयरलाइन के बेड़े का हिस्सा नहीं था।

Keywords: Bolivia Plane Crash, C-130 Hercules Accident, Bolivia Air Force Aircraft, Banknotes Scattered Viral Video

What do you think?

- Advertisement -