- Advertisement -
- Advertisement -

21 साल की इस गेंदबाज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में 3 ओवर में झटके 9 विकेट; 13 रन पर पूरी टीम ऑलआउट

स्पोर्ट्स भारत
21 year old bowler laura cardoso creates world record takes 9 wickets in just 3 overs in t20 cricket

Photo Credit: Instagram (@lalavillass)

Five Wickets In Five Balls Cricket: क्रिकेट इतिहास में कई यादगार रिकॉर्ड बनते रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लेने जैसे असाधारण कारनामे भी देखने को मिले हैं, लेकिन टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट में यह लगभग नामुमकिन माना जाता है। अब तक किसी भी गेंदबाज ने टी20 इंटरनेशनल मैच में एक पारी में 10 विकेट नहीं लिए थे। लेकिन ब्राजील की 21 साल की तेज गेंदबाज लॉरा कारडोसो ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। उन्होंने एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बेहद घातक गेंदबाजी करते हुए कई विकेट चटकाए और इतिहास रच दिया।

उनके इस प्रदर्शन के बाद वह महिला और पुरुष दोनों टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उनकी गेंदबाजी ने न सिर्फ अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई, बल्कि उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट में नई पहचान भी दिला दी है।

लॉरा कार्डोसो की घातक गेंदबाजी

बीसीए कालाहारी महिला टी20 टूर्नामेंट के 14वें मैच में ब्राजील और लेसोथो की टीम आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्राजील ने 20 ओवर में 202 रन बनाए। जवाब में लेसोथो की पूरी टीम ब्राजील की तेज गेंदबाज लॉरा कार्डोसो के सामने टिक नहीं सकी और सिर्फ 13 रन पर 6.2 ओवर में ऑलआउट हो गई। 21 साल की लॉरा कार्डोसो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 3 ओवर में 9 विकेट झटक लिए। इस प्रदर्शन के साथ वह महिला और पुरुष दोनों टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं।

इससे पहले पुरुष टी20 इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी का रिकॉर्ड भूटान के सोनम येशे के नाम दर्ज था, जिन्होंने एक मैच में 8 विकेट चटकाए थे। वहीं महिला टी20 इंटरनेशनल में यह रिकॉर्ड इंडोनेशिया की रोहमालिया के पास था, जिन्होंने एक मुकाबले में 7 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।

लॉरा कार्डोसो ने गेंदबाज़ी से फिर मचाया धमाल

ब्राजील की 21 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ लॉरा कार्डोसो एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने लेसोथो के खिलाफ मुकाबले में लगातार 5 गेंदों पर 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने सुर्खियां बटोरी हों—साल 2021 में, जब वह सिर्फ 16 साल की थीं, तब उन्होंने ब्राजील के लिए टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेकर सबको चौंका दिया था। अब एक बार फिर उन्होंने अपनी घातक गेंदबाज़ी से बड़ा कारनामा कर दिखाया है।

Keywords: Laura Cardoso Bowling Performance, Brazil Women Cricket Records, T20 International Bowling Records

What do you think?

- Advertisement -