- Advertisement -
- Advertisement -

Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद पर फूटा कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू का गुस्सा, राज़ खोलने दे डाली धमकी!

टीवी COLORS TV ओटीटी
kumar sanus son explodes in anger at kunika sadanand warns of exposing hidden secrets

बिग बॉस 19 में नज़र आ रहीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद इन दिनों अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना पॉडकास्ट क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि “रेप जैसी घटनाएं असल में नहीं होतीं, बल्कि लड़कियां खुद इशारे करती हैं।” इस टिप्पणी के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

कुनिका ने क्लिप में यह भी दावा किया कि उन्होंने कभी ऐसी लड़कियों का नाम नहीं सुना, जो पूरी तरह स्ट्रेटफॉरवर्ड रही हों और फिर भी उनका शोषण हुआ हो। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा साफ-साफ अपनी बात रखी और किसी भी कीमत पर फिल्मों में हीरोइन बनने का दबाव स्वीकार नहीं किया।

जान कुमार सानू का कमेंट

इस वायरल क्लिप पर गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने कड़ा तंज कसते हुए लिखा “इन्होंने पूरी जिंदगी यही किया है। शादीशुदा मर्द हो या कोई और, जैसे ही मौका मिला, वही किया। ज्यादा मुंह मत खोलो वरना और भी राज़ खुल जाएंगे।”

सोशल मीडिया पर मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स

वीडियो पर लोगों की राय बंटी हुई है। कई यूजर्स ने कुनिका पर नाराज़गी जताते हुए लिखा कि ऐसे बयान महिला सशक्तिकरण की सोच को ठेस पहुंचाते हैं। वहीं, कुछ ने उन्हें सपोर्ट करते हुए कहा कि वह सिर्फ इंडस्ट्री की सच्चाई बयां कर रही हैं।

कुनिका और कुमार सानू का रिश्ता

कुनिका का नाम पहले भी कुमार सानू के साथ जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के अफेयर की खबरें कई बार सामने आई हैं। वहीं, कुनिका के बेटे अयान लाल ने भी पहले कहा था कि उनकी मां अब भी कुमार सानू के गाने गुनगुनाती हैं, लेकिन उनका रिश्ता काफी “टॉक्सिक” रहा।

Keywords: Bigg Boss Season 19, BB19, Bigg Boss 19 Latest News, Kunika Sadanand Controversy, Kunika Sadanand Viral Video, Kunika Sadanand Statement On Rape, Jaan Kumar Sanu Angry Reaction, Kumar Sanu Son Jaan News

What do you think?

- Advertisement -