- Advertisement -
- Advertisement -

बिग-बॉस का हिस्सा नहीं होंगी शफक नाज और हुनर हाली… लगभग कंफर्म कंटेस्टेंग की लिस्ट आई सामने

टीवी COLORS TV
Shafaq Naaz and Hunar Hali will not be a part of Big Boss

टीवी के सबसे कन्ट्रोवर्सियल शो बिग बॉस-19′ का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में बीबी के फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि इस सीजन में कौन-कौन कंटेस्टेंट घर के अंदर दिखाई देंगे। बीबी में जाने वाले कई कंटेस्टेंट के नाम कन्फर्म बताए जा रहे हैं तो वहीं कई कंटेस्टेंट जिनका नाम कंफर्म बताया जा रहा था वो इस शो का हिस्सा नहीं होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस शफक नाज और हुनर हाली इन दोनों के नाम कन्फर्म बताए जा रहे थे, पर अब सलमान खान के इस शो से उनका पत्ता कट चुका है। जहां हुनर हाली अपने तलाक के कारण शो से अपना नाम वापस ले चुकी हैं, वहीं शफक नाज ने कहा कि वह ‘बिग बॉस’ में जा ही नहीं रही थीं।

हुनर हाली नहीं होंगी शो में शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक, हुनर हाली पति मयंक गांधी से शादी के 9 साल बाद अलग हो चुकी हैं। जल्द ही कोर्ट में उनका तलाक का केस शुरू होने वाला है, जिसे मशहूर वकील सना रईस खान लड़ेंगी। इसी वजह से हुनर हाली को कोर्ट में केस की सुनवाई के दौरान मौजूद रहना पड़ेगा।

‘बिग बॉस 17’ से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘हुनर हाली ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनने को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। वह इसे एक बेहतरीन मौका मान रही थीं, पर फिलहाल उनकी प्रायोरिटी किसी भी शो के लिए कमिट करने से पहले अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान देना और चीजों को सुलझाना है।

फैमिली इमर्जेंसी की खबरों पर भड़कीं शफक

वहीं, शफक नाज ने कहा वह ‘बिग बॉस 19’ में हिस्सा नहीं ले रही हैं। साथ ही उन्होंने उन खबरों पर भी गुस्सा निकाला, जिनमें दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस ने किसी फैमिली इमर्जेंसी के कारण शो से नाम वापस ले लिया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि ‘मुझे नहीं पता कि मेरे बारे में क्या लिखा जा रहा है। मैंने कुछ खबरें देखीं कि कुछ फैमिली इमर्जेंसी या हेल्थ इशूज के कारण मैंने शो छोड़ दिया। लेकिन सच्चाई यह है कि मेरी लाइफ में ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।

शफक नाज ने आगे कहा, ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं चल-फिर रही हूं, बात कर रही हूं, काम कर रही हूं और सब कुछ सामान्य रूप से कर रही हूं। शुक्र है कि मेरी जिंदगी में कोई इमर्जेंसी नहीं है। प्रोफेशनली, आप जो चाहें लिखें, लेकिन जब ऐसी निजी और संवेदनशील बातों की बात आती है, तो कम से कम एक बार मुझसे पूछ तो लीजिए कि क्या खबर सही है। ऐसी अफवाहें बेवजह का ड्रामा पैदा करती हैं, जो मेरी जिंदगी में है ही नहीं।’

‘बिग बॉस 19’ के लिए ये 15 नाम कन्फर्म!

‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट्स की बात करें, तो अभी तक ऑफिशियल लिस्ट तो सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो यहां कुछ कन्फर्म नाम बताए जा रहे हैं। इनमें अशनूर कौर, गौरव खन्ना, अभ‍िषेक बजाज, तान्‍या मित्तल, नेहल चुडासमा, पोलैंड की एक्‍ट्रेस नतालिया जेनोशेक, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फेम जीशान कादरी और भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी का नाम शामिल है। कुछ और नामों की चर्चा है, जिनका नाम ‘बिग बॉस 19’ के लिए लगभग तय है। ये नाम हैं- म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक, एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, प्रणीत मोरे, बशीर अली, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर और मृदुल तिवारी।

शो में 3 कंटेस्टेंट की होगी वाइल्डकार्ड एंट्री!

सलमान खान के शो में इस बार 3 वाइल्डकार्ड एंट्री होंगी, जिनपर मेकर्स तगड़ा दांव लगा रहे हैं। इनमें बॉक्सर माइक टायसन, WWE स्टार अंडरटेकर और जाने-माने वकील अली काशिफ खान का नाम शामिल है। चर्चा है कि अंडरटेकर नवंबर में और माइक टायसन अक्टूबर-नवंबर में बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे।

कब, कहां और कितने बजे देखें शो?

‘बिग बॉस 19′ को हर बार की तरह कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा इसे OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। जहां ओटीटी पर 24 अगस्त को रात 9 बजे इसका प्रीमियर किया जाएगा, वहीं रात 10:30 बजे कलर्स पर।’

Keywords:- Bigg Boss 19 Contestants , Bigg Boss 19, Bigg boss Contestants List , Big Boss Premier , Salman Khan

What do you think?

- Advertisement -