- Advertisement -
- Advertisement -

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल का पकड़ा गया झूठ? वायरल हुआ पुराना वीडियो

टीवी COLORS TV ओटीटी
bigg boss 19 tanya mittal caught lying old video goes viral

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल शो में आने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। राजकुमारी वाला ऐटिट्यूड, घर के कामों से दूरी और ड्रामे से भरपूर अंदाज़ ने उन्हें चर्चा में ला दिया है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने उनके पूरे दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो में खुली पोल

तान्या मित्तल ने जबसे ‘बिग बॉस 19’ में एंट्री ली है वो खूब नखरे दिखा रही हैं। इस रियलिटी शो में तान्या घर में बड़ी-बड़ी बातें कर रही हैं। नेशनल टीवी पर तान्या ये दावा तक कर चुकी हैं कि उन्होंने कभी घर का काम नहीं किया। उनकी मां ने उन्हें घर के काम नहीं सिखाए। बल्कि, उनके परिवार ने उन्हें प्रिंसेज की तरह पाला-पोसा है। ऐसे में लोग उनकी इन बातों में कितनी सच्चाई है जानना चाहते हैं, कई लोग तो जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिससे तान्या की पोल खुल गई है।

उनकी चोरी फैंस ने पकड़ ली है। दरअसल, सोशल मीडिया पर तान्या के इस वीडियो नें वो बेबाक तरीके से कबूल करती नज़र आ रही हैं कि उन्हें घर का सब काम आता है, वो कपड़े भी धो लेती हैं। तान्या वीडियो में कहती हैं कि अरे नहीं सर खाना तो खुद ही बनाऊंगी मैं। घर का सारा काम आता है मुझे।

घर का सारा काम आता है- तान्या

तान्या वीडियो में कहती हैं कि मेरा वीडियो नहीं देखा क्या आपने जिसमें महराज जी के लिए मैं रोटी सेक रही थी। एक कथा में गई थी मैं। खाना तो बना लेती हूं मैं, कपड़े भी धोने आते है मुझे। इतना ही नहीं मैं घर का सारा काम कर सकती हूं।

‘काम नहीं करना चाहती, नौटंकी कर रही’

जब से वीडियो सामने आया है लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है। लोग उन्हे झूठी कह रहे हैं। तो किसी ने कहा चोरी पकड़ी गई। तान्या की एक के बाद एक जिस तरह से वीडियो सामने आ रहे हैं। इस पर लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। कहा ये ‘बिग बॉस’ में खूब झूठ बोल रही हैं। किसी ने कहा काम नहीं करना चाहती है इसलिए सारी नौटंकी कर रही है। हालांकि, बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट के अपने गेम प्लान होते हैं तान्या का ये गेम प्लान भी हो सकता हैं।

Keywords:Tanya Mittal Caught Lying, Tanya’s Old Video Viral, Tanya Mittal Viral Video, Bigg Boss 19 Drama Queen, Tanya Mittal Housework Controversy, Tanya Mittal Attitude In Bigg Boss, Tanya Mittal Exposed On Social Media

What do you think?

- Advertisement -