मुंबई में चारों तरफ बाप्पा के आगमन की तैयारी जोरों से शुरू है,तो वही लालबाग के राजा के दर्शन के लिए केवल मुंबई के लोग ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु आते हैं और बेसब्री से उनके आने का इंतजार करते हैं, अब इसी बीच लालबागचा राजा ने एक घोषणा कर दी है,
दरअसल मंडल ने साफ़ कर दिया है कि वे किसी भी तरह के वीआईपी दर्शन पास जारी नहीं करते और न ही दर्शन के लिए कोई शुल्क लिया जाता है। सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइटों पर फैल रही फर्जी खबरों को लेकर मंडल ने भक्तों से सतर्क रहने की अपील की है। मंडल का कहना है “हमारे नाम पर फैलाए जा रहे भ्रम से दूर रहें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें।”
लालबागचा राजा मुंबई का सबसे चर्चित गणेश पंडाल माना जाता है। ऐसे में यह चेतावनी खास तौर पर श्रद्धालुओं को धोखाधड़ी से बचाने के लिए जारी की गई है। दूसरी ओर, पर्यावरण की दिशा में अहम कदम उठाते हुए महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) ने अपना मोबाइल ऐप ‘इकोबप्पा’ नए रूप में लॉन्च किया है। इस ऐप के ज़रिए राज्यभर में 218 विक्रेताओं से पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाएं और सजावटी सामग्री खरीदी जा सकेगी। यह ऐप अगले 24 घंटों में एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा।
Keywords:– Ganeshotsav 2025, Lalbaugcha Raja, VIP Darshan Passes, Fake Passes Warning, Mumbai Ganesh Mandal, Ecobappa App