- Advertisement -
- Advertisement -

Bigg Boss 19: देवर आवेज नहीं इस कंटेस्टेंट को लेकर भावुक हुई, कहा- कुनिका सदानंद से बर्ताव को लेकर जताई नाराजगी

टीवी COLORS TV ओटीटी
DEVAR AWEZ GOT EMOTIONAL ABOUT THIS CONTESTANT

बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान बिग बॉस की बड़ी फैन हैं। वो हर सीजन में अपनी राय अपने फैंस को बताती हैं। इस बार गौहर खान के देवर और यूट्यूबर आवेज दरबार की एंट्री हुई हैं, जो अपनी गर्लफ्रेंड नगमा के साथ गेम में बने हुए हैं। वहीं नॉमिनेशन टास्क के बाद आवेज को इमोशनल होते हुए भी देखा गया लेकिन अब गौहर खान ने एक्स पर एक ट्वीट शेयर किया है, जिसमें वह देवर आवेज या नगमा के लिए नहीं बल्कि कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद के लिए बात करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने कुनिका के लिए पोस्ट किया है। उन्होंने बिग बॉस के बाकी कंटेस्टेंट्स पर कुनिका से बदतमीजी से बात करने के लिए नाराजगी जताई है।

गौहर खान ने देर रात एक्स पर लिखा, कुनिका जी के लिए बुरा लग रहा है। सब आकर बद्तमीजी करके चले जाते हैं। वह हमारी मां की उम्र की हैं। अच्छे बनें। मुझे लगता है लोग उनकी टोन को गलत समझ रहे हैं।

गौहर के पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन

इस पोस्ट पर लोगों ने भी खूब रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, जैसी करनी वैसी भरनी। दूसरे यूजर ने लिखा, उम्र का कार्ड खेलो बस वो ऐसे कमांड कर रही हैं जैसे स्कूल की प्रिंसिपल हों। तीसरे यूजर ने लिखा, मां की उम्र की हैं तो बिग बॉस में क्यों भेजा अपने घर ही रहती ना। ये वुमन कार्ड और उम्र का कार्ड का दौर अब जा चुका है ये बिग बॉस 19 है।

गौरतलब है कि गौहर खान ने बिग बॉस 7 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। उनकी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी को काफी पसंद भी किया गया था। उन्होंने आवेज दरबार के भाई जैद दरबार से साल 2020 में शादी की थी। जबकि हाल ही में कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है।

Keywords:- Bigg Boss , Gauhan On Kunika, Gauhar Khan Bigg Boss 7 Winner, Gauhar Khan On Bb Contestants, Bb Contestant Fan, Gauhar Khan Reaction

What do you think?

- Advertisement -