- Advertisement -
- Advertisement -

फरहाना को ‘बिग बॉस’ की बड़ी पॉवर आएगी काम…! गौरव खन्ना के लिए जरुरी खाना या फरहाना?

टीवी COLORS TV ओटीटी
Farhana will need the big power of Bigg Boss. Food or Farhana is more important for Gaurav Khanna

Photo Courtesy - JioHotstar

बिग बॉस सीजन 19 में रोजाना नए–नए ट्विस्ट से बीबी फैंस को फुल इंटरटेनमेंट हो रहे हैं। इस सीजन में अब एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। फरहाना भट्ट अभी तक सीक्रेट रूम में हैं और घर में आने के लिए बेताब हैं। अब जल्द ही हो सकता है कि फरहाना को बिग-बॉस हाउस में दुबारा शामिल होने का मौका मिल जाए। वैसे अब फरहाना की ‘बिग बॉस’ के घर से परमानेंट एग्जिट भी हो सकती हैं। उनकी किस्मत का फैसला अब गौरव खन्ना को करने का मौका मिलेगा। गौरव खन्ना ही अब फरहाना की दोबारा शो में एंट्री करवा सकते हैं। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं चलिए जानते हैं…

फरहाना को ‘बिग बॉस’ ने दी बड़ी पॉवर

बता दें, फरहाना जब से सीक्रेट रूम में गई हैं, ‘बिग बॉस’ उन्हें कई पॉवर्स दे चुके हैं। कैप्टेंसी टास्क भी उनकी वजह से बेहद दिलचस्प रहा। फरहाना ने अपना बदला लेने के लिए बसीर अली को गेम शुरू होने से पहले ही कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर दिया। वहीं, अब ‘बिग बॉस’ एक बार फिर फरहाना को एक गोल्डन चांस देने वाले हैं। दरअसल, अब इस घर में एक नया ऐप रूम लॉन्च होगा। इस रूम में कंटेस्टेंट्स को उनसे जुड़े अच्छे और बुरे ट्रेंड के बारे में बताया जाएगा। ऐसे में ‘बिग बॉस’ फरहाना के हाथ में एक बड़ा फैसला सौंपेंगे।

गौरव खन्ना चुनेंगे खाना या फरहाना?

फरहाना भट्ट को उस एक कंटेस्टेंट का नाम चुनने का मौका दिया जाएगा, जो इस रूम में एंट्री ले सकता है। ऐसे में वो तुरंत गौरव खन्ना का नाम लेंगी और रूम लाल हो जाएगा। इसका मतलब है कि कोई बुरी ट्रेंडिंग चीज देखने को मिलेगी।

इस रूम में ‘बिग बॉस’ गौरव खन्ना के सामने एक बेहद मुश्किल चॉइस रखने वाले हैं। दरअसल गौरव को फैसला लेना होगा कि फरहाना खान की घर में दोबारा एंट्री कराई जाए या नहीं। अगर वो फरहाना को घर में दोबारा आने का मौका देते हैं तो घर का राशन आधा हो जाएगा।

आधे राशन पार होगा बवाल!

राशन को लेकर बवाल का इस घर से पुराना नाता है ऐसे में इस वक्त घर में बवाल मचा हुआ है। घर में आधे से ज्यादा झगड़े तो खाने को लेकर हो रहे हैं। ऐसे में गौरव खन्ना ने राशन के ऊपर फरहाना को चुना तो पूरा घर उनके खिलाफ भी हो सकता है। घरवाले पहले ही गौरव से नाराज हैं और उन पर ज्यादा खाना खाने का आरोप लगा रहे हैं। अब खाना और फरहाना दोनों ही गौरव के लिए मुसीबत बन सकते हैं।

Keywords:- Bigg Boss, Farhana Has Big Power, Gaurav Khanna Decision Effect, Farhana Khan Power Use Or Misuse

What do you think?

- Advertisement -