- Advertisement -
- Advertisement -

Bigg Boss 19: घर में हाई बोल्टेज ड्रामा, कुनिका-अशनूर-तन्या से लेकर सभी घरवालों की तीखी बहस ने बढ़ा तापमान

टीवी COLORS TV ओटीटी
bigg boss 19 amal avid fight emotions nomination week

बिग बॉस 19‘ का सीजन चर्चा में बना हुआ है। बीते वीकेंड का वार में काफी ड्रामा देखने को मिला। अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और अवेज दरबार की दोस्ती में दरार आई तो नेहल चुडासमा घर से एविक्ट होकर सीक्रेट रूम में गईं। इस हफ्ते के एपिसोड में भावनाएं और ड्रामा मिला जुला मिला। हर तरह की उलझने, दोस्ती में दरारें और प्यार की उम्मीदों ने घर को एक नई कहानी दी है।

कुनिका और फरहाना में बहस
किचन में खाने को लेकर फरहाना और कुनिका के बीच खटपट हुई। घर में जो कुछ भी हो रहा है, वो सब नेहल चुडासमा सीक्रेट रूम से देख रही हैं और अपना रिएक्शन भी दे रही हैं।

जीशान के काम नहीं करने पर गुस्साए कंटेस्टेंट्स
कुनिका से लेकर अभिषेक बजाज और अमाल मलिक तक जीशान के काम नहीं करने से नाराज नजर आए सभी ने सवाल भी उठाया, वहीं अमाल ने नीलम से यहां त कह दिया कि जीशान जी का काम किया तो मैं भी बर्तन नहीं धोउंगा। नीलम ने जीशान को बताया कि उनकी मदद करने की बात पर कुनिका चिढ़ गई थीं। तान्या ने कहा, ‘मैम के अंदर कंट्रोल करने वाला एटीट्यूड है।’

उधर घरवालों पर नजर रख रहीं नेहल सीक्रेट रूम से कहा कि तान्या बहुत ज्यादा मैनिप्युलेट करती है। और नीलम उसकी शिकार हैं जो उसकी बातों में आ जाती हैं।

अशनूर-अभिषेक के गिले शिकवे हुए दूर!
अशनूर और अभिषेक की दोस्ती में दरार आ गई थी, लेकिन अब दोनों में सुलह हो गई है। उन्होंने एक दूसरे को गले लगाया और सारे गिले-शिकवे मिटा दिए।

कुनिका और जीशान की हुई लड़ाई
जीशान बीमार होने की वजह से घर के काम नहीं कर रहे हैं। इस वजह से कुनिका से उनकी बहस हो गई। उधर नेहल का भी कहना है कि जीशान सबकुछ कर रहे हैं, टास्क कर रहे, बात कर रहे, बाहर टहल रहे, पर वो घर के काम नहीं कर पा रहे।

कुनिका पर बरसे जीशान
जीशान ने कहा कि कंटेस्टेंट हो, कंटेस्टेंट बनकर रहो, महारानी मत बनो। पर कुनिका कहती हैं, ‘अकेले मुंबई में 40 साल निकाल दिए मैं, असली गुंडी मैं हूं।’ मुझसे पंगा मत लो

शहबाज-अमाल का अंडा चोरी कारनामा
शहबाज और अमाल ने अंडे चुराने की प्लानिंग की। शहबाज ने मृदुल तिवारी के सामने बेडरूम में बेड बॉक्स में अभिषेक के बचे हुए एक अंडे और अशनूर के बॉक्स से 2 अंडे चुराए।

घर में रोटी पर मचा बवाल
तान्या ने रोटी नहीं बनाई और उसका ठीकरा कुनिका पर डाल दिया। नेहल ने कहा, ‘क्या विक्टिम कार्ड खेल रही है तान्या।’

कुनिका ने पकड़ा तान्या का झूठ
नीलम और तान्या की वजह से कुनिका और जीशान में लड़ाई हुई। कुनिका ने तान्या का झूठ पकड़ लिया कि वो रोटी ना बनाने वाली बात झूठ बोल रही है। नेहल ने इसके लिए कुनिका के लिए ताली बजाई। कि वो उसे बचा रही थी लेकिन तान्या उन्ही पर सब डाल रही है।

नीलम-आवेज की हुई बहस
तान्या और नीलम दोनों ने जीशान से जाकर कुनिका की चुगली की थी, लेकिन सबकुछ नीलम पर आ गया। इसको लेकर घर में डिस्कशन हो रहा था। अवेज ने भी बोलना शुरू किया, लेकिन ये बात नीलम को पसंद नहीं आई। इसको लेकर दोनों में बहस होने लगी।

नीलम के रोने पर कुनिका-सिम्पैथी लो
नीलम रोने लगीं। पर कुनिका ने कहा कि वो अब रोकर सहानुभूति ले रही हैं। फिर कुनिका ने उनसे साफ-साफ पूछा कि उन्होंने जीशान को जाकर वो सब क्यों बोला, जो उन्होंने बोलने से मना किया था। पर नीलम के पास जवाब नहीं था तो वो बाहर चली गईं और आवेज पर फटने लगीं।

आवेज दरबार ने पकड़ा नीलम का गेम!
नीलम ने कहा कि हम उसे ‘दिल की अच्छी’ मान रहे हैं। पर वो बात पलट देती है। उसकी वजह से ही उनके और अमाल के बीच झगड़ा हुआ।

फरहाना और अभिषेक की लड़ाई, मृदुल भी भिड़े
फरहाना, अभिषेक और बाकी सब बैठकर कुनिका और नीलम की बात कर रहे थे, पर फरहाना जब बोल रही थीं, तभी अभिषेक बीच में बोलने लगे। इसको लेकर दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। फिर मृदुल भी भिड़ गए। उधर, तान्या भी जीशान और नीलम के साथ बैठकर रोने लगीं।

तान्या ने फिर किया ‘अमीरी’ का बखान
तान्या ने बताया कि जितना बड़ा यहां घर है, उतने हमारे यहां सारे रिश्तेदारों के गार्डन हैं। तो वहीं पर वेन्यु बनाते हैं। बाहर होटल में खर्च नहीं करते।

कुनिका और बसीर में तीखी बहस
कुनिका ने गौरव को अदरक काटने को कहा, जो उन्होंने नहीं किया। उन्होंने बोला कि बसीर से करवाओ। इसको लेकर किचन में किचकिच शुरू हो गई। बसीर ने कुनिका पर बरसना शुरू कर दिया। कहा कि वो शैतान हैं। अगर वो किचन में पहले होते तो कुनिका को बताते। उन्होंने कैप्टन (अभिषेक बजाज) की कैप्टेंसी को फेल बताया।

KeywordsBigg Boss 19 Highlights, Amaal Malik One Sided Love Revelation, Kunickaa Vs Tanya Vs Ashnoor Fight, Nehal Secret Room Twist Bigg Boss

What do you think?

- Advertisement -