- Advertisement -
- Advertisement -

रूह कंपा देंगी भारत की ये 10 सबसे भयानक जगहें, जहां कदम रखना बन जाए मौत का खतरा!

नेशनल
रूह कंपा देंगी भारत की ये 10 सबसे भयानक जगहें, जहां कदम रखना बन जाए मौत का खतरा! - 1 1 / 10
1) भानगढ़ का किला राजस्थान के भानगढ़ का किला एशिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। 16वीं सदी में तांत्रिक जादूगर के श्राप के बाद यह किला वीरान हो गया। रात में यहां भूतों की आवाजें सुनाई देती हैं, इसलिए रात में प्रवेश सख्त मना है।
रूह कंपा देंगी भारत की ये 10 सबसे भयानक जगहें, जहां कदम रखना बन जाए मौत का खतरा! - 2 2 / 10
2) असीरगढ़ का किला मध्यप्रदेश के असीरगढ़ किले में महाभारत काल के योद्धा अश्वत्थामा की पूजा-अर्चना की मान्यता है। भगवान श्रीकृष्ण के शाप के कारण वे लगभग पांच हजार वर्षों से भटक रहे हैं। कहा जाता है, जो उन्हें देख लेता है, उसका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है। यह किला रहस्यों और इतिहास का प्रमुख केंद्र है।
रूह कंपा देंगी भारत की ये 10 सबसे भयानक जगहें, जहां कदम रखना बन जाए मौत का खतरा! - 3 3 / 10
3) सवॉय होटल (मसूरी) मसूरी के सवॉय होटल में अंग्रेजी शासन काल में एक ब्रिटिश लड़की की हत्या हुई थी, जिसकी आत्मा आज भी हत्यारे की तलाश में भटकती है। स्थानीय लोग मानते हैं कि कई सीरियल किलिंग्स के पीछे इसी लेडी ऑर्मे का हाथ है। होटल के गलियारों में अजीब आवाजें और भूतिया घटनाएं इसे एक रहस्यमयी और डरावनी जगह बनाती हैं।
रूह कंपा देंगी भारत की ये 10 सबसे भयानक जगहें, जहां कदम रखना बन जाए मौत का खतरा! - 4 4 / 10
4) शनिवारवाड़ा किला (पुणे) पुणे का शनीवारवाड़ा किला अपने इतिहास के साथ-साथ डरावनी कहानियों के लिए भी जाना जाता है। कहा जाता है कि पेशवा राजकुमार नारायण की हत्या के बाद उसकी आत्मा किले में भटकती है। खासकर चांदनी रातों में यहां कराहने और चीखने की आवाजें सुनाई देती हैं, जो इस किले को और भी भयावह बना देती हैं।
रूह कंपा देंगी भारत की ये 10 सबसे भयानक जगहें, जहां कदम रखना बन जाए मौत का खतरा! - 5 5 / 10
5) डॉ हिल्स (पश्चिम बंगाल) पश्चिम बंगाल का डॉ हिल्स क्षेत्र रहस्यमयी घटनाओं और भूतिया कहानियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां विक्टोरिया बॉयज स्कूल में आत्माओं की हलचल देखी गई है। घने जंगलों में अजीब आवाज़ें और एहसास लोगों को डरा देते हैं, जिससे यह जगह डर और रहस्य का केंद्र बन गई है।
रूह कंपा देंगी भारत की ये 10 सबसे भयानक जगहें, जहां कदम रखना बन जाए मौत का खतरा! - 6 6 / 10
6) राज किरन होटल (मुंबई) लोनावला का राज किरन होटल अपने एक रहस्यमयी कमरे के लिए जाना जाता है, जहां मेहमानों ने चादर खिंचने, अजीब आवाज़ें सुनने और रहस्यमयी चोट लगने जैसी घटनाएं अनुभव की हैं। यह कमरा इतना डरावना है कि यहां रात बिताना किसी साहसिक परीक्षा से कम नहीं माना जाता।
रूह कंपा देंगी भारत की ये 10 सबसे भयानक जगहें, जहां कदम रखना बन जाए मौत का खतरा! - 7 7 / 10
7) बृज राज भवन (कोटा) कोटा का बृज राज भवन 1857 में मेजर बर्टन की हत्या के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि उनकी आत्मा आज भी महल में भटकती है और रात में चौकीदारों को थप्पड़ मारकर जगाती है। यह महल अब इतिहास के साथ-साथ डर और रहस्य का प्रतीक बन चुका है।
रूह कंपा देंगी भारत की ये 10 सबसे भयानक जगहें, जहां कदम रखना बन जाए मौत का खतरा! - 8 8 / 10
8) रामोजी फिल्मसिटी (हैदराबाद) हैदराबाद की रामोजी फिल्मसिटी एक लोकप्रिय शूटिंग लोकेशन होने के साथ-साथ भूतिया घटनाओं के लिए भी जानी जाती है। कहा जाता है कि यह स्थान पुराने सैनिकों के कब्रिस्तान पर बना है, जिनकी आत्माएं आज भी भटकती हैं। यहां लाइटमैन और कैमरामैन के घायल होने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं।
रूह कंपा देंगी भारत की ये 10 सबसे भयानक जगहें, जहां कदम रखना बन जाए मौत का खतरा! - 9 9 / 10
9) ठाणे की वृंदावन सोसायटी ठाणे की वृंदावन सोसायटी रहस्यमयी घटनाओं के कारण चर्चित है। कहा जाता है कि एक व्यक्ति की आत्महत्या के बाद उसकी आत्मा यहां भटक रही है। रात में अजीब घटनाएं, जैसे गार्ड को अदृश्य थप्पड़, लोगों को डरा देती हैं। यहां का माहौल रात होते ही डरावना हो जाता है।
रूह कंपा देंगी भारत की ये 10 सबसे भयानक जगहें, जहां कदम रखना बन जाए मौत का खतरा! - 10 10 / 10
10) डरावना दिल्ली कैण्ट दिल्ली के कैण्ट इलाके में रात को एक सफेद साड़ी पहने महिला के लिफ्ट मांगने की घटनाएं सामने आई हैं। जो मदद करता है, उसके साथ डरावनी घटनाएं होती हैं, और मना करने पर वह महिला कार से तेज़ दौड़ती है। यह रहस्य दिल्ली कैण्ट को भूतिया जगह बना चुका है।

Keywords India’s Most Haunted Places, Vrindavan Society Thane, Bhangadh Kila Rajsthan, Delhi Cant, Ramoji Filmcity, Do Hills, Raj Kiran Hotel Mumbai, Asirgadh Kila

- Advertisement -