- Advertisement -
- Advertisement -

जब ऐश्वर्या राय पर लगे झूठी खबर से भड़के थे अमिताभ बच्चन, बोले– “घर की महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं”

मूवीज़ बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़
when amitabh bachchan was enraged by the false news about aishwarya rai he said insulting the women of the house is not tolerated

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने परिवार के सम्मान के लिए हमेशा डटकर खड़े रहते हैं। कोई उनके परिवार के बारे में गलत या झूठी बात कहे, तो वे चुप नहीं रहते। ऐसा ही एक मामला साल 2010 में सामने आया था, जब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ऐश्वर्या राय पेट के टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) के कारण कंसीव नहीं कर पा रही हैं।

इस खबर ने न केवल ऐश्वर्या बल्कि पूरे बच्चन परिवार को आहत कर दिया था। उस समय अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर खुलकर नाराज़गी जाहिर की थी। उन्होंने इस रिपोर्ट को “पूरी तरह से झूठा, मनगढ़ंत, निराधार और बेहद असंवेदनशील” बताया था।

उन्होंने लिखा था “मैं आज बहुत दर्द और गुस्से के साथ लिख रहा हूं। यह आर्टिकल पूरी तरह फेक है। यह पत्रकारिता का सबसे नीचा स्तर दर्शाता है।”

बिग बी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा था , “मैं अपने परिवार का मुखिया हूं। ऐश्वर्या मेरी बहू नहीं, मेरी बेटी जैसी हैं। वह हमारे घर और परिवार की एक महिला हैं, और अगर कोई उनके बारे में अपमानजनक बातें करेगा, तो मैं अपनी आखिरी सांस तक उनके लिए खड़ा रहूंगा। अगर आपको मुझसे या अभिषेक से कुछ कहना है, तो कहिए, लेकिन हमारे घर की महिलाओं के खिलाफ कुछ भी कहा तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।”

हाल के दिनों में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्तों में दरार की खबरें भी चर्चा में रहीं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऐश्वर्या अब अपने मायके में रह रही हैं और दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। हालांकि, आराध्या के स्कूल फंक्शन में जब ऐश्वर्या, अभिषेक और अमिताभ बच्चन एक साथ नजर आए, तो इन अफवाहों पर फिलहाल विराम लग गया।

अमिताभ बच्चन ने हमेशा यह साबित किया है कि उनके लिए परिवार और सम्मान सबसे ऊपर है और जब बात उनके घर की महिलाओं की आती है, तो वे किसी भी तरह की झूठी या अपमानजनक खबर को कभी बर्दाश्त नहीं करते।

Keywords: Amitabh Bachchan Angry, Aishwarya Rai Stomach TB Rumor, Bachchan Family Controversy, Aishwarya Rai Pregnancy News

What do you think?

- Advertisement -