- Advertisement -
- Advertisement -

Filmfare Awards 2025: ‘लापता लेडीज’ का जलवा, अभिषेक बच्चन ने जीता करियर का पहला बेस्ट एक्टर अवार्ड

भारत बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़
filmfare awards 2025 laapataa ladies shines bright abhishek bachchan wins first best actor award of his career

अहमदाबाद में आयोजित 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 की रात बॉलीवुड सितारों की चमक से जगमगा उठी। इस बार का समारोह कई मायनों में खास रहा मंच पर एक साथ नजर आए शाहरुख खान, करण जौहर और मनीष पॉल, जिन्होंने अपनी शानदार एंकरिंग और ह्यूमर से पूरी शाम को यादगार बना दिया।

लापता लेडीज का छाया जादू

इस साल सबसे ज्यादा चर्चा रही किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ की, जिसने इतिहास रचते हुए 24 में से 14 अवॉर्ड्स अपने नाम किए। बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट स्क्रीनप्ले सहित कई बड़ी कैटेगरी में फिल्म ने बाजी मारी।

अभिषेक को मिला पहला बेस्ट एक्टर का सम्मान

फिल्मफेयर 2025 की रात अभिषेक बच्चन के लिए बेहद खास रही। अपने करियर में पहली बार उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। उन्हें यह सम्मान फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ में दमदार अभिनय के लिए दिया गया। खास बात यह रही कि यह अवॉर्ड संयुक्त रूप से कार्तिक आर्यन को भी मिला, जिन्होंने फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में प्रेरणादायक प्रदर्शन किया।

दोनों एक्टर्स ने मंच पर साथ अवॉर्ड लेते हुए एक-दूसरे को बधाई दी और दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गूंज उठा।

आलिया भट्ट बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

हालांकि आलिया भट्ट इस ग्रैंड नाइट में शामिल नहीं हो सकीं, लेकिन उन्होंने फिल्म ‘जिगरा’ में अपने शानदार अभिनय के दम पर बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीत लिया। उनकी परफॉर्मेंस को समीक्षकों और दर्शकों ने समान रूप से सराहा।

शाहरुख खान और काजोल की स्टेज पर वापसी

शो की सबसे बड़ी झलक रही शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी का स्पेशल परफॉर्मेंस। दोनों ने एक बार फिर अपने क्लासिक रोमांस और केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान स्टेज पर तालियों की गूंज थमने का नाम नहीं ले रही थी।

इसके अलावा शाहरुख खान को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए स्पेशल ऑनर से नवाजा गया। उन्होंने यह सम्मान अपने दो खास दोस्तों काजोल और करण जौहर के साथ मिलकर स्वीकार किया।

जया बच्चन को मिला सिने आइकन अवॉर्ड

इस साल का सिने आइकन अवॉर्ड वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन को दिया गया। उनके योगदान को सलाम करते हुए शाहरुख खान ने मंच पर उनके पैर छूकर सम्मान जताया, जिसका यह पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 बॉलीवुड के लिए यादगार रात रही एक तरफ नई फिल्मों ने रिकॉर्ड कायम किए, तो दूसरी ओर पुराने सितारों ने अपनी चमक फिर साबित की। लापता लेडीज’ ने अवॉर्ड्स की झड़ी लगा दी, वहीं शाहरुख-काजोल की जोड़ी ने एक बार फिर फैंस के दिलों में नॉस्टेल्जिया जगा दिया।

Keywords: Filmfare Awards 2025, Abhishek Bachchan Best Actor, Kartik Aaryan Chandu Champion, Alia Bhatt Jigra, Shah Rukh Khan Kajol Performance

What do you think?

- Advertisement -