- Advertisement -
- Advertisement -

राजकुमार राव के घर जल्द आनेवाला है नन्हा मेहमान, कपल ने पोस्ट कर फैंस को दी खुशखबरी !

मूवीज़ बॉलीवुड बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़
rajkummar rao and wife expecting first child couple shares good news with fans

बॉलीवुड के चहेते कपल्स में शुमार राजकुमार राव और पत्रलेखा अब अपने रिश्ते में एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। शादी के चार साल बाद राजकुमार राव और पत्रलेखा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मालिक के लिए राजकुमार राव काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपने करियर में नई ऊंचाइया छू रहे राजकुमार अपने निजी ज़िंदगी में भी नए अध्याय की शुरुवात कर रहे हैं। दरअसल राजकुमार राव ने अपने पर्सनल इंस्टाग्राम पर खुशखबरी शेयर करते हुए एक बेहद प्यारी पोस्ट कर लिखा कि, “Excited!” और एक खूबसूरत तस्वीर में “Baby on the way” का मैसेज भी शेयर किया।

सेलेब्स से लेकर फैंस तक, सब दे रहे हैं बधाई

जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, बॉलीवुड से बधाईयों का तांता लग गया। सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर, नुसरत भरुचा, फराह खान, ईशा गुप्ता, हुमा कुरैशी और पुलकित सम्राट जैसे सितारों ने कपल को शुभकामनाएं भेजीं। वहीं फैंस इस खबर से फूले नहीं समा रहे।

कैसे हुई थी पहली मुलाकात?

इनकी प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह राजकुमार को फिल्म लव सेक्स और धोखा में देखकर ही उनकी फैन बन गई थीं। वहीं राजकुमार ने उन्हें पहली बार एक विज्ञापन में देखा और मन ही मन तय कर लिया “यही है मेरी लाइफ पार्टनर।”

2021 में रचाई शादी

करीब 11 साल तक एक-दूसरे का साथ निभाने के बाद, नवंबर 2021 में दोनों ने शादी रचाई। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, खासकर वह फोटो जिसमें राजकुमार घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को अंगूठी पहना रहे थे वह पल आज भी फैंस के दिलों में ताजा है।

राजकुमार और पत्रलेखा अब अपने इस खूबसूरत रिश्ते को एक और पायदान पर ले जा रहे हैं पेरेंटहुड की दुनिया में कदम रखने के लिए दोनों बेहद उत्साहित हैं। उनके फैंस भी इस नए सफर के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

What do you think?

- Advertisement -